लोकसभा चुनाव से पहले Mayawati को मनाने में जुटी सपा, जानिए पूरा खेल

0

UP Politics: उत्तर प्रदेश में होने वाले 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को मनाने के लिए जोर लगाना शुरू कर दिया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बसपा सुप्रीमो मायावती से फोन पर बातचीत की और उन्हें गठबंधन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। खबरों के अनुसार सपा ने बसपा को 25-30 सीटें देने का प्रस्ताव दिया है। सपा खुद 35 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। इसके अलावा, कांग्रेस को 10 और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) को 5 सीटें दी जा सकती हैं।

मायावती का नहीं आया प्रस्ताव पर जवाब

मायावती अभी तक इस प्रस्ताव पर कोई जवाब नहीं दी हैं। माना जा रहा है कि वे कुछ दिनों में इस प्रस्ताव पर फैसला लेंगी। मायावती को मनाने के लिए अखिलेश यादव ने कई कदम उठाए हैं। उन्होंने बसपा के वरिष्ठ नेताओं से भी बातचीत की है। इसके अलावा, उन्होंने बसपा के समर्थकों को भी संबोधित किया है। अखिलेश यादव का मानना है कि बसपा के साथ गठबंधन करने से सपा को चुनाव में फायदा होगा। इससे दोनों दलों को एक-दूसरे के वोट बैंक का फायदा मिलेगा।

ये भी पढ़ें- भारत सरकार पर लगा गंभीर आरोप, HRW की रिपोर्ट का सरकार ने किया खंडन

गठबंधन से एक-दूसरे को वोट बैंक में फायदा

2019 के लोकसभा चुनाव में सपा ने 5 और बसपा ने 10 सीटें जीती थीं। अगर दोनों दलों ने गठबंधन किया तो उन्हें 60-70 सीटें मिल सकती हैं। इससे वे उत्तर प्रदेश में भाजपा को चुनौती दे सकती हैं। हालांकि, मायावती को मनाना आसान नहीं होगा। उन्हें बसपा के वरिष्ठ नेताओं और समर्थकों की मंजूरी भी लेनी होगी। यही बजा है कि यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यदि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बसपा पार्टी आपस में गठबंधन करती है दोनों पार्टियों को वहां फायदा होगा।

ये भी पढ़ें- राम मंदिर के पूजा पद्धति में हुआ बदलाव, अब नहीं होगी सीता-राम की एक साथ स्तुति

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें. आप हमें FACEBOOK,और INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं.

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.