UP Lok Sabha Election Results 2024: सपा के गढ़ मैनपुरी में डिंपल यादव को मिली प्रचंड जीत, बीजेपी जयवीर सिंह को मिली हार

0

UP Lok Sabha Election Results 2024: लोकसभा चुनाव के नतीजे में मैनपुरी सीट के लिए घोषित हुआ है। इस सीट पर मौजूदा सांसद और सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने भारी जीत दर्ज की है उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ के मंत्री जयवीर सिंह को 221639 वोटों के अंतर से परास्त किया है। मैनपुरी को सपा का गढ़ माना जाता है, जहां यादव परिवार का बहुत बड़ा हक़ रहा है। इस चुनाव में भाजपा ने सपा के गढ़ को हिलाने में असफल रही है।

सपा ने मैनपुरी सीट से एक बार फिर से डिंपल यादव पर भरोसा जताया था, तो वहीं बीजेपी ने जयवीर सिंह को टिकट दिया था दोनों के बीच कड़ा मुकाबला था। मैनपुरी सीट पर तीसरे चरण में 7 मई को मतदान हुआ थाअब चुनाव का नतीजा सामने आया है डिंपल यादव चुनाव जीत गई हैं उन्होंने इस सीट से बंपर जीत दर्ज की हैं आइए जानते हैं उनको कितने वोट मिले हैं।

डिंपल यादव को मिला बहुमत

डिंपल यादव को कुल 598526 लाख वोट मिले तो वहीं बीजेपी प्रत्याशी जयवीर सिंह को 376887 लाख वोट मिले. बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी शिव प्रसाद यादव को 66814 वोट मिले तो वहीं निर्दलीय चुनाव लड़ रहे सुरेश चंद्रा को 2374 वोट मिले।

मैनपुरी सीट ऐसी सीट है, जिस पर सभी की नज़र थी इसका कारण है सपा मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव जिन्होंने यहां से चुनावी मैदान में भाग लिया। मैनपुरी सीट अब तक भाजपा को जीत नहीं मिली है, 1996 से यह सीट सपा के कब्जे में है। 2024 से अब तक मैनपुरी सीट सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के परिवार के चलते ही है और इस बार भी इसी परिवार के पास रहेगा, क्योंकि डिंपल यादव ने चुनाव जीत ली हैं।

2019 के लोकसभा चुनावों के रूझान 

2019 के लोकसभा चुनाव में मैनपुरी सीट से सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने जीत दर्ज की थी, लेकिन 2022 में उनकी मौत के बाद उपचुनाव कराया गया। इस समय भी सपा ने डिंपल पर दांव खेला और डिंपल यादव को उपचुनाव में भी जीत मिली थी डिंपल यादव को 2.88 लाख वोटों से जीत मिली थी, तो वहीं लोकसभा चुनाव 2024 में डिंपल यादव को 221639 लाख वोटों से जीत मिली है।

ये भी पढ़ें- MP Elections 2024: मध्य प्रदेश में जीत के ‘हीरो’ बने CM मोहन यादव, कांग्रेस को ऐसे दिया धोबी पछाड़

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें, आप हमें FACEBOOK, और INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं।

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.