UP Budget 2026: 9.12 लाख करोड़ का रिकॉर्ड बजट पेश – टैबलेट/स्मार्टफोन के लिए 2,374 करोड़, छात्राओं को स्कूटी हेतु 400 करोड़, 10 लाख रोजगार का लक्ष्य, चिकित्सा शिक्षा को 14,997 करोड़
टैबलेट/स्मार्टफोन 2,374 करोड़, छात्राओं को स्कूटी 400 करोड़, 10 लाख रोजगार लक्ष्य, चिकित्सा शिक्षा 14,997 करोड़
UP Budget 2026 – उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने मंगलवार, 11 फरवरी 2026 को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 9 लाख 12 हजार 696 करोड़ रुपये का विशाल बजट पेश किया। यह योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट है और 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले का आखिरी वित्तीय दस्तावेज। पिछले वर्ष के मुकाबले 12.2 प्रतिशत बड़े इस बजट में युवाओं, किसानों, महिलाओं और छात्रों के लिए कई बड़ी घोषणाएं की गईं। वित्त मंत्री ने बजट भाषण में “सुरक्षित नारी, सक्षम युवा और खुशहाल किसान” को थीम बनाया।
UP Budget 2026: शिक्षा और युवाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
बजट में शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कुल बजट का 12.4 प्रतिशत हिस्सा आवंटित किया गया है।
-
स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना: छात्रों को टैबलेट और स्मार्टफोन वितरण के लिए 2,374 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है।
-
छात्राओं के लिए: मेधावी छात्राओं को स्कूटी वितरण के लिए 400 करोड़ रुपये का विशेष प्रावधान किया गया है।
-
कौशल विकास: पीपीपी मॉडल पर जनपदों में स्किल डेवलपमेंट और जॉब प्लेसमेंट केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
-
अन्य: “एक जनपद एक व्यंजन” योजना के लिए 75 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
UP Budget 2026: चिकित्सा शिक्षा में क्रांतिकारी निवेश
बजट में चिकित्सा शिक्षा के लिए रिकॉर्ड 14,997 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है।
-
मेडिकल कॉलेज: वर्तमान में प्रदेश में 81 मेडिकल कॉलेज हैं। 16 असेवित जनपदों में पीपीपी मॉडल पर नए मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जाएंगे।
-
सीटों में वृद्धि: MBBS सीटों की संख्या 2017 में 4,540 से बढ़ाकर अब 12,800 कर दी गई है।
-
बुनियादी ढांचा: 14 नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना के लिए 1,023 करोड़ रुपये और कैंसर संस्थान लखनऊ के लिए 315 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है।
UP Budget 2026: स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार
चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के लिए कुल 37,956 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं जो 2025-26 की तुलना में 15 प्रतिशत अधिक है।
-
राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन: 8,641 करोड़ रुपये।
-
आयुष्मान भारत मिशन: नेशनल हेल्थ प्रोटेक्शन मिशन के लिए 2,000 करोड़ रुपये और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के लिए 500 करोड़ रुपये।
-
बीमारी रोकथाम: जपानी इंसेफलाइटिस से बचाव हेतु 42 संवेदनशील जनपदों में टीकाकरण कार्यक्रम जारी है।
UP Budget 2026: सड़क और बुनियादी ढांचे का विकास
सड़कों एवं पुलों के निर्माण, चौड़ीकरण और रखरखाव के लिए 34,468 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
-
कॉरिडोर: नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर विकास के लिए 400 करोड़ रुपये।
-
पुल निर्माण: पुलों के लिए 4,808 करोड़ रुपये और रेल उपरि/अधोगामी पुलों के लिए 1,700 करोड़ रुपये।
-
शहरी विकास: शहरी बाईपास और फ्लाईओवर के लिए 1,500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
UP Budget 2026: औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन
अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास के लिए 27,103 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं जो पिछले वर्ष से 13 प्रतिशत अधिक है।
-
लक्ष्य: बजट में 10 लाख रोजगार सृजन का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा गया है।
-
निवेश: फॉरेन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट (FDI) और फॉर्च्यून-500 कंपनियों के निवेश हेतु 1,000 करोड़ रुपये का प्रावधान है।
-
डिफेंस कॉरिडोर: इसमें 200 रक्षा उद्योगों की स्थापना के लिए MoU हस्ताक्षरित किए गए हैं जिनमें 35,280 करोड़ रुपये का निवेश अनुमानित है।
UP Budget 2026: IT और डिजिटल इंडिया की ओर बढ़ते कदम
आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए 2,059 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है जो 2025-26 से 76 प्रतिशत अधिक है।
-
AI मिशन: उत्तर प्रदेश AI मिशन शुरू किया जा रहा है जिसके लिए 225 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
-
डेटा सेंटर: 30,000 करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश से 8 डेटा सेंटर पार्क की स्थापना का लक्ष्य है।
-
साइबर सुरक्षा: संचालन केंद्र की स्थापना के लिए 95.16 करोड़ रुपये का प्रावधान है।
UP Budget 2026: कानून व्यवस्था और आर्थिक वृद्धि
-
पुलिस विभाग: अनावासीय भवनों के निर्माण हेतु 1,374 करोड़ रुपये और आवासीय भवनों के लिए 1,243 करोड़ रुपये।
-
अपराध नियंत्रण: 2016 के मुकाबले डकैती में 89%, लूट में 85% और हत्या में 47% की कमी आई है।
-
GSDP: 2024-25 में प्रदेश की GSDP 30.25 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है।
-
आय: प्रति व्यक्ति आय 1,09,844 रुपये हो गई है। प्रदेश में लगभग 6 करोड़ लोगों को बहुआयामी गरीबी से ऊपर उठाया गया है।
read more here
‘घूसखोर पंडत’ विवाद का समाधान: Netflix बदलेगा फिल्म का नाम, दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका निपटी