UP Assembly Elections 2024: लोकसभा चुनाव के बाद टूट जाएगा कांग्रेस और सपा का गठबंधन? सामने आई बड़ी बात

0

UP Assembly Elections 2024: लोकसभा चुनाव में जीत के बाद अब समाजवादी पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस यूपी में विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। शुक्रवार को प्रदेशअध्यक्ष अजय राय ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की और जीत की बधाई दी, इस दौरान उनके साथ अन्य कांग्रेस नेता भी मौजूद थे। यह साझेदारी साबित हो सकती है कि वे चुनावी मैदान में एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

उत्तर प्रदेश में इंडिया को गठबंधन को मिली जीत के बाद सपा और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता बहुत उत्साहित हैं। प्रदेश में गठबंधन ने जिस तरह एनडीए को पटकनी दी उससे दोनों दलों के कार्यकर्ताओं का उत्साह भी बढ़ा है। जिसके बाद अजय राय ने दावा किया कि यूपी से बीजेपी को उखाड़ फेंकने के लिए हम विधानसभा चुनाव भी साथ लड़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी से अपील करेंगे कि वो रायबरेली सीट से अपना प्रतिनिधित्व बरकरार रखें।

कांग्रेस की आगे की रणनीति तैयार 

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने सपा के साथ गठबंधन में 17 सीटों पर चुनाव लड़ा था 2009 के बाद, इस चुनाव में कांग्रेस ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और पार्टी ने छह सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि 2019 में कांग्रेस ने सिर्फ रायबरेली सीट जीती थी। अमेठी सीट से राहुल गांधी ने चुनाव हारा था उत्तर प्रदेश में मिली इस जीत के बाद, कांग्रेस ने सपा के साथ गठबंधन जारी रखने का ऐलान किया और कहा कि विधानसभा चुनाव में भी हम साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

लखनऊ में शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय पर नवनिर्वाचित सांसदों के साथ एक बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में सभी ने मिलकर यह निर्णय लिया कि राहुल गांधी रायबरेली सीट पर अपनी पदस्थान न छोड़ेंगे। पार्टी का मानना है कि अगर राहुल गांधी यूपी से सांसद बने रहेंगे तो विधानसभा चुनाव में इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। साथ ही, अजय राय जल्द ही दिल्ली जा सकते हैं, जहां वे गांधी परिवार से मिलेंगे। कांग्रेस ने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने की रणनीति बनाई है, जिसके तहत प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं में धन्यवाद यात्रा की जाएगी। इस यात्रा में राहुल गांधी की भी रायबरेली पहुंचने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें- सचिन पायलट ने सुनाया पुराना किस्सा, कहा इस लिए नहीं बननी चाहिए सरकार

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें, आप हमें FACEBOOK, और INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.