Ujjain News: उज्जैन में पेड़ों की कटाई से गुस्साए पर्यावरण प्रेमी, 2 मई को निकालेंगे पैदल मार्च

0

Ujjain News: मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में पर्यावरण प्रेमी पेड़ों की कटाई से नाराज हैं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सड़कों को फोर लेन बनाने के आदेश दिए हैं। लेकिन पर्यावरण प्रेमियों का कहना है कि पेड़ों को बचाकर विकास किया जाना चाहिए। इसी के विरोध में पर्यावरण प्रेमी गुरुवार (2 मई) को बड़ी संख्या में सड़क पर उतरकर पैदल मार्च निकालेंगे। पर्यावरण प्रेमी संस्था से जुड़े अरविंद सिंह चंदेल ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर तरण ताल से कोठी और कोठी पैलेस से देवास रोड के बीच फोर लेन का निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है।

इस विकास को लेकर उज्जैन शहर के लोग उत्साहित हैं सभी चाहते थे कि यह सड़क फोर लेन हो, लेकिन फोर लेन बनाने के लिए सड़क ठेकेदार द्वारा पेड़ों की बलि दी जा रही है। कोठी पैलेस से देवास रोड के बीच बड़ी संख्या में पेड़ों की कटाई हो गई है, जिससे पर्यावरण प्रेमी नाराज हैं। इस पूरे इलाके में प्रतिदिन सुबह 4 से 9 बजे तक लोग मॉर्निंग वॉक पर आते हैं। पर्यावरण प्रेमी इसी बहाने पेड़ों को बचाने का संदेश भी दे रहे हैं। वहीं अरुण रोचवानी ने बताया कि वह पिछले कई सालों से कोठी मार्ग पर घूमने आ रहे हैं। पेड़ों की कटाई देखकर उनका मन व्यथित है। इसके चलते गुरुवार को सुबह 7 बजे बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी तरण ताल पर इकट्ठा होकर हाथों में तख्तियां लेकर कोठी तक पैदल मार्च करेंगे।

दफ्तरों के सामने पेड़ों की कटाई

पर्यावरण प्रेमी संगीता सिंह ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों के दफ्तर के सामने पेड़ों की कटाई कर दी गई है। सड़क और अन्य विकास कार्य काफी आवश्यक है मगर पर्यावरण को बचाना भी महत्वपूर्ण विषय है। ठेकेदार पेड़ों को बीच में रखकर सड़क का निर्माण कर सकता है। इसके लिए बीच का रास्ता निकाला जाना चाहिए। इसी वजह से लोगों को सामने आना पड़ रहा है। कोठी मार्ग पर प्रतिदिन पांच से सात हजार लोग मॉर्निंग वॉक पर आते हैं। यह शहर का एकमात्र सबसे लोकप्रिय स्थान है। पेड़ों की कटाई होने के बाद यह पूरा मार्ग मॉर्निंग वॉक के लिए नहीं बचेगा।

ये भी पढ़ें- Khandwa News: “कांग्रेस भी डायनासोर की तरह लुप्त हो जाएगी”- खंडवा में बोले रक्षा मंंत्री राजनाथ सिंह

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें. आप हमें FACEBOOK,और INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं।

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.