iPhone 14 खरीदने के लिए प्रेमी जोड़े ने अपने 8 माह के नवजात बच्चे को बेचा, बोलें इंस्टाग्राम पर बनानी थी रील्स

0

दुनिया में आईफोन (iPhone) खरीदने का क्रेज इतना बढ़ गया है, कि वह इंसान से कुछ भी करा सकता है। यहां तक कि कोई दंपत्ति से खरीदने के लिए अपने नवजात बच्चे  को भी बेच सकता है. जी हां, आप सही सुन रहे हैं. भारत में एक जोड़े ने ऐसा ही भयावह और असहनीय कारनामा किया है. बताया जा रहा है, कि इस जोड़े ने iPhone 14 खरीदने के लिए अपने मात्र 8 महीने के बच्चे को बेच दिया। खबरों के मुताबिक, यह घटना पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले की बताई जा रही है। जहां के एक गरीब जोड़े ने इंस्टाग्राम रील्स बनाने के लिए ये शर्मनाक हरकत की।

पड़ोस के रहने वाले लोगों ने की शिकायत

खबरों के मुताबिक, पुलिस ने बच्चे की मां और कथित खरीदार प्रियंका घोष दोनों को हिरासत में लिया है। हालांकि, बच्चे के पिता जयदेव, जांच अधिकारियों से बचते रहे हैं। जोड़े से काफी दिनों तक उनके नवजात बच्चे के अचानक गायब होने से पड़ोसी सतर्क हो गए, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। आरोपी मां ने बताया, कि बच्चे की बिक्री की बात को स्वीकार कर लिया है। बिक्री से होने वाली आय का इस्तेमाल उन्होंने पश्चिम बंगाल घूमने और इंस्टाग्राम रील्स बनाने के लिए किया।

ये भी पढ़ें: भारत का इकलौता सैनिक जिसका बना है मंदिरचीनी सैनिक भी देते हैं सम्मानजानें क्या है उनकी दिलचस्प कहानी

चीन में भी हुई ऐसी घटना

पश्चिम बंगाल से आई ये दिल दहला देने वाली यह घटना कोई पहला मामला नहीं है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ऐसी ही परेशान करने वाले मामले पहले भी सामने आए हैं। इससे पहले साल 2016 में, एक चीनी जोड़े ने भी कथित तौर पर iPhone खरीदने के लिए अपने नवजात शिशु को बेच (Infant sold to buy iPhone) दिया था। इस तरह के मामले मानवता के खिलाफ परेशान करने वाले उदाहरण पेश करते है। कि हम तकनीकी बदलावों के कारण अपने सामाजिक और मानवीय मूल्यों को भूलते जा रहे है।

ये भी पढ़ें: Ashes 2023: पांचवें टेस्ट के लिए England टीम का ऐलान, 40 साल के James Anderson को फिर मिला मौका

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें. आप हमें FACEBOOKऔर INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते है|

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.