ये है दुनिया का सबसे महंगा आभूषण, इतनी कीमत में आप खरीद लेंगे अमेरिका का सबसे महंगा घर

0

ज्वेलरी मार्केट को दुनिया की चकाचौंध वाला बाजार माना जाता है। आज के समय में आभूषणों की कीमतें काफी महंगी हो चुकी है। जिससे यह आम लोगों की पहुंच से दूर होता जा रहा है। आभूषण बाजार में सबसे फेमस और हाई वैल्‍यू उत्‍पादों में से एक है. सोने के आभूषण। जिसको लोग सबसे ज्‍यादा खरीदना पसंद करते हैं। ज्‍वेलरी की कीमत भी अलग-अलग होती है। लग्‍जरी सोने के आभूषणों से लेकर हीरे के आभूषणों की कीमत करोड़ों में भी होती है। आज इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं, दुनिया के सबसे मंहगे हीरे की ज्वैलरी के बारे में।

हीरे से निर्मित यह हैं सबसे महंगी ज्वेलरी

दुनिया में होप डायमंड के नाम से मशहूर इस आभूषण को सबसे महंगा आभूषण माना जाता है। विदेशी ब्रांड हैटन ज्वैलर्स के अनुसार, हीरे से निर्मित यह आभूषण दुनिया का सबसे महंगा आभूषण है। जिसकी कीमत इतनी है,कि इसको बेचकर अमेरिका का सबसे लग्जरी घर भी खरीदा जा सकता है। नीले रंग के हीरे से निर्मित इस डायमंड आभूषण की कीमत लगभग 250 मिलियन डॉलर आंकी जा रही है।

ये भी पढ़ें: कारगिल में भारत से बुरी तरह हारने के बाद, जब आपस में लड़े थे पाकिस्तानी हुक्मरान

रोचक है इससे जुड़ी कहानी

कहा जाता है कि 17वीं शताब्दी में 45.52 कैरेट वाले नीले हीरे की खोज के बाद, यह हीरा फ्रांस के राजा लुईस XIV समेत विश्व की कई शक्तिशाली और ऐतिहासिक हस्तियों के पास था. फ्रांस के राजा लुईस XIV ने भी कुछ खास अवसरों पर ही यह आभूषण पहना था। उस समय इसे सोने की चेन में जड़वाकर राजा ने अपने गले में पहना था. इसके साथ यह भी कहा जाता है, कि इसे एक छोटी सोने की छड़ी पर सोने की परत में जड़ा गया था।

अमेरिका के सबसे महंगे बंगले की कीमत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका का सबसे महंगा घर न्यूयॉर्क शहर के सेंट्रल पार्क टॉवर में स्थित है। जिसकी कीमत लगभग 250 मिलियन डॉलर बताई जाती है। मुख्य शहर से 1,416 फीट की ऊंचाई पर बना, यह दुनिया का सबसे ऊंचा आवास है। इसमें दुनिया की सबसे आधुनिक तकनीकी वाली सुविधाएं मिलती है।

ये भी पढ़ें: संसद में अविश्वास प्रस्ताव पेश, स्पीकर ने दी मंजूरी, अब क्या होगा मोदी सरकार का भविष्य?

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, और INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.