29 मई को हुई वो बातें जो आज भी इतिहास में हैं दर्ज, आइए जानते हैं

0

हर दिन की अपनी कुछ अलग खासियत होती है या फिर इस दिन कुछ ऐसी घटनाएं हुई होती हैं जो जीवनभर के लिए याद होता है। आज 29 मई है और इस दिन इतिहास में क्या-क्या हुआ था आइए जानते हैं।

1658 : सामूगढ़ की लड़ाई में औरंगजेब ने दारा शिकोह को शिकस्त दी और दिल्ली के तख्त पर कब्जा किया।
1922 : एक्वाडोर को आजादी मिली।
1953 : पर्वतारोही शेरपा तेनजिंग नॉर्गे और एडमंड हिलेरी ने इतिहास में पहली बार माउंट एवरेस्ट शिखर पर पहुंचने में कामयाबी हासिल की।
1968 : दारा सिंह ने पहलवानी में विश्व चैंपियनशिप अपने नाम की।
1970: सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1972: मशहूर रंगकर्मी एवं भारतीय सिनेमा के महान कलाकार पृथ्वी राजकपूर का निधन।
1985: यूरोपीय फुटबॉल कप के दौरान दो टीम के प्रशंसकों के बीच हुई झड़प में 39 लोगों की मौत हो गई।

1988 : पाकिस्तान के राष्ट्रपति जिया-उल-हक ने सरकार को बर्खास्त कर संसद को भंग किया।
1990: दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में भीषण भूकंप आया।
1999 : ‘डिस्कवरी’ अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केन्द्र से जुड़ा। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाला पहला अंतरिक्ष यान था।
1999: नाइजीरिया में नई सत्ता व्यवस्था स्थापित हुई।
2007: जापान की रियो मोरी मिस यूनिवर्स बनीं।

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.