विश्वकप 2023 के बाद टीम इंडिया को मिलेगा नया हेड कोच, राहुल द्रविड़ इस वजह से छोड़ेंगे पद

0

2023 का वर्ष भारतीय क्रिकेट के लिए उम्मीदों का साल है। आगामी अक्टूबर-नवंबर में भारत एकदिवसीय विश्वकप की मेजबानी करने वाला है। अक्टूबर-नवंबर में आयोजित होने वाले वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया में बड़े बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं। यदि भारत विश्वकप जीत भी जाता है। तो भी भारतीय टीम को नया कोच मिलना तय है। क्योंकि बतौर हेड कोच पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त होना तय है। कई स्पोर्ट्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक, पारिवारिक कारणों से राहुल द्रविड़ ने टीम इंडिया के हेड कोच की भूमिका से अलग होने का मन बनाया है।

2021 में शुरू हुआ था द्रविड़ का कार्यकाल

पूर्व भारतीय क्रिकेटर रवि शास्त्री का कार्यकाल खत्म होने के बाद 2021 में राहुल द्रविड़ को टीम इंडिया का कोच बनाया गया था। 2021 टी-20 विश्वकप में टीम इंडिया को मिली हार के बाद रवि शास्त्री की कोच पद से छुट्टी हो गई थी। हालांकि, राहुल द्रविड़ उस समय भारतीय टीम का कोच बनने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं थे। लेकिन उस वक्त के BCCI अध्यक्ष रहे सौरव गांगुली ने राहुल द्रविड़ को मुख्य कोच की भूमिका निभाने के लिए मना लिया था।

ये भी पढ़े: जल्द जारी हो सकता है Asia Cup 2023 का शेड्यूल! हाइब्रिड मॉडल के तहत होंगे सभी मैच

इस वजह से छोडेंगे कोच की भूमिका

राहुल द्रविड़ अपना कार्यकाल खत्म हो जाने के बाद टीम इंडिया के कोच पद से रिटायर हो जाएंगे। द्रविड टीम इंडिया के लगातार घरेलू तथा विदेशी दौरों के कारण अपने परिवार को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहें है। जिसकी वजह से वह अपने कार्यकाल को आगे बढ़ाने के विचार पर भी बिल्कुल सहमत नहीं है।

ये भी पढ़े: ATM से छेड़छाड़ करके पैसे निकालना युवक को पड़ा भारी, मौजूद लोगों ने पहुंचाया जेल

फिलहाल विश्वकप जीतने पर फोकस

टीम इंडिया फिलहाल वेस्टइंडीज दौरे पर है। जहां उसे टेस्ट,वनडे व टी-20 सीरीज खेलने वाली हैं। उसके बाद रोहित एंड कंपनी भारतीय उपमहाद्वीप पर एशिया कप खेलेगी। इस पर टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ ने कहा, कि वह टीम के लिए विश्वकप जीतने पर फोकस कर रहे है। वहीं, विश्वकप के बाद उनका कार्यकाल खत्म हो जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, और INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं।

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.