अयोध्या में राम मंदिर के बाद श्रीलंका में बनेगा मां सीता का भव्य मंदिर, दोनों देशों के संबंधों में आएगी मजबूती

0

Srilanka Mata Sita Temple: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद श्रीलंका में माता सीता के मंदिर बनने की खबर सामने आई है। यह मंदिर श्रीलंका के नुवारा एलिया शहर में बनाया जाएगा, जो कि अशोक वाटिका के पास स्थित है। माना जाता है कि रावण ने माता सीता को यहीं बंदी बनाकर रखा था। यह मंदिर भारत सरकार और श्रीलंका सरकार के बीच एक संयुक्त पहल होगी। भारत सरकार मंदिर निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपये की सहायता राशि देगी। मंदिर का निर्माण 2025 में शुरू होने और 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है। यह पहल भारत और श्रीलंका के बीच धार्मिक और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

नुवारा एलिया नगरपालिका करेगी मंदिर का निर्माण

मंदिर का निर्माण नुवारा एलिया नगरपालिका द्वारा किया जाएगा। मंदिर का डिजाइन अभी तय नहीं किया गया है, लेकिन यह माता सीता के जीवन पर आधारित होगा। मंदिर में माता सीता की एक विशाल प्रतिमा स्थापित की जाएगी। यह मंदिर न केवल एक धार्मिक स्थल होगा, बल्कि यह भारत और श्रीलंका के बीच सांस्कृतिक संबंधों को भी मजबूत करेगा। मंदिर में एक पुस्तकालय, एक संग्रहालय और एक धर्मशाला भी होगी। मंदिर का निर्माण श्रीलंका के पारंपरिक वास्तुकला शैली में किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:- Jharkhand में अब 100 की जगह मिलेगी 125 यूनिट तक बिजली फ्री, जानिए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने क्या कहा

दोनों देशों के संबंधों को करेगा मजबूत

माता सीता हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण देवी हैं और भारत और श्रीलंका दोनों देशों में हिंदुओं का एक बड़ा समुदाय है। मंदिर दोनों देशों के हिंदुओं को एकजुट करता है और उन्हें अपनी धार्मिक विरासत से जोड़ता है। मंदिर दोनों देशों की साझा सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। यह दोनों देशों के लोगों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देता है। वहीं मंदिर के निर्माण ने भारत और श्रीलंका के बीच राजनीतिक संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी।

ये भी पढ़ें:- सोशल मीडिया पर रील्स बनाने पर गोपालगंज के एक युवक को जेल, जानिए क्या है पूरा मामला

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें. आप हमें FACEBOOK,और INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं.

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.