शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राऊत का दावा, BJP को हराने के लिए लडूंगा 2024 लोकसभा चुनाव

0

LokSabha Elections 2024: 2024 के लोकसभा चुनावों की तैयारियां तेज हो चुकी हैं। सभी पार्टियां अपने राजनीतिक समीकरणों की समीक्षा कर रही है. इसी बीच शिवसेना के राज्यसभा सांसद और प्रवक्ता संजय राऊत (Sanjay Raut) ने लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया हैं। सूत्रों के हवाले से मिली खबरों के अनुसार, संजय राऊत शिवसेना (UBT) की टिकट पर मुंबई उत्तर-पूर्व सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि पार्टी चाहती है कि वह मुंबई उत्तर पूर्व लोकसभा सीट से चुनाव लड़ें. राउत वर्तमान में राज्यसभा सांसद हैं। वह पिछले चार बार से लगातार राज्यसभा सासंद चुने गए हैं। संजय राऊत को उध्दव ठाकरे (Uddhav Thackeray) का काफी करीबी माना जाता है। मुंबई उत्तर-पूर्व सीट से वर्तमान में भाजपा के मनोज कोटक सांसद हैं।

भाजपा नेता ने दी चुनौती

संजय राऊत के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता नितेश राणे ने राउत को रत्नागिरी या सिंधुदुर्ग सीट से चुनाव लड़ने की चुनौती दी। भाजपा नेता नितेश राणे ने कहा, कि “संजय राउत मुंबई से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। ऐसे में मैं उन्हें सिंधुदुर्ग या रत्नागिरी से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए आमंत्रित करता हूं। हमारे क्षेत्र में आएं फिर आप अपनी जमानत कैसे खो देंगे। पूरे महाराष्ट्र को पता चल जाएगा कि क्या होता है।”

ये भी पढ़ें- Bollywood एक्टर KRK ने Elvish Yadav पर कसा तंज, कहा- ‘मैं जल्द ही उनकी रेल बनाऊंगा…’

उध्दव ठाकरे के खास करीबी हैं, संजय राऊत

संजय राउत, जिन्हें उध्दव ठाकरे के दाहिने हाथ के रूप में देखा जाता है, हर अच्छे और बुरे समय में उनके साथ रहे हैं, वर्ष 2022 भई उस दौर में शामिल है जब एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद शिवसेना दो गुटों में टूट गई थी। राउत को राज्य और देश से संबंधित मुद्दों पर मुखर रहने के लिए जाना जाता है और वह शिवसेना यूबीटी की एक निर्विवाद आवाज रहे हैं। वह पहली बार 2004 में महाराष्ट्र से राज्यसभा के लिए चुने गए और तब से चार बार सांसद रहे हैं। वह शिवसेना (UBT) के मुखपत्र “सामना” के संपादक भी हैं।

ये भी पढ़ें-“आ रही आडवाणी की बात याद क्योंकि…”, G-20 सम्मेलन को लेकर Jairam Ramesh ने किया Modi सरकार पर कटाक्ष

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें. आप हमें FACEBOOKऔर INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं.

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.