चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग के बाद Seema Haider ने तोड़ा उपवास, लगाए ‘जय श्री राम’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे

0

Chandrayaa-3: चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग के बाद देशभर में हर तरफ जश्न का माहौल है। कई जगहों पर लोग खुशी से नाच रहे थे, तो कुछ इलाको में लोगों ने बर्तन बजाकर अपनी खुशी का इजहार किया। पाकिस्तानी मूल की रहने वाली सीमा हैदर, जो हाल ही में अपने भारतीय प्रेमी सचिन मीना के साथ रहने के लिए अपने बच्चों के साथ भारत आकर रहने लगी है। सीमा हैदर ने भी चंद्रयान-3 के चांद पर लैंड करने की दुआ करते हुए पूरे दिन का उपवास रखा और चंद्रयान की सफल लैंडिंग के लिए दिव्य आशीर्वाद मांगने के लिए प्रार्थना की। लैंडिंग सफल होने के बाद उन्होंने अपने परिवार के साथ जश्न मनाया. उन्होंने “जय श्री राम” और “वंदे मातरम” जैसे नारे भी लगाए।

परिवार के संग मनाई खुशी

सीमा हैदर ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग होने के बाद ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में अपने पति के साथ खुशी मनाई। सीमा व उसके परिवार ने चंद्रयान के सफल लैंडिंग पर पटाखों के साथ आतिशबाजी करके जश्न मनाया और जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इस दौरान सचिन के परिवार के सदस्य भी मौजूद थे, और सभी लोग ‘जय श्री राम’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाते दिखाई दिये।

ये भी पढ़ें- BRICS Summit में पारंपरिक नृत्य से हुआ PM Modi का स्वागत, गूंजे ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे

सफलतापूर्वक पहुंचा भारत का चंद्रयान

भारत का चंद्रयान चांद की सतह पर आसानी से पहुंच गया है। इसरो के वैज्ञानिकों के कड़े परिश्रम से भारत ने इतिहास रचा है, भारत चंद्रमा के दक्षिण छोर पर पहुंचने वाला पहला, तथा कुल चौथा देश बन गया है। इससे पहले अमेरिका, सोवियत संघ (रूस) और चीन भी अपने चंद्र मिशन को सफल कर चुके है।

ये भी पढ़ें- विवादों से घिरी Shahrukh Khan की ‘Jawan’, सेंसर बोर्ड ने मेकर्स को लगाई फटकार

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें. आप हमें FACEBOOKऔर INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं.

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.