Sawan 2024 Horoscope: महादेव को बेहद प्रिय हैं ये 3 राशियां, सावन में जरूर पूरी होंगी इनकी मनोकामनाएं

0

Sawan 2024 Horoscope: सावन का महीना देवों के देव महादेव को अति प्रिय है इस महीने में प्रतिदिन शिव मंदिरों में भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। लोग सुबह सुबह स्नान-ध्यान कर विधि विधान से भगवान शिव की पूजा करते हैं। इस समय सुविधा अनुसार दूध, दही और गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करते हैं। भगवान शिव अपने भक्तों पर विशेष कृपा बरसाते हैं उनकी कृपा से साधक के सकल मनोरथ सिद्ध हो जाते हैं। ज्योतिषियों की मानें तो सावन का महीना कई राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ है इनमें 3 राशि के जातक भगवान शिव के सबसे प्रिय हैं। इन राशि के जातकों पर भगवान शिव पर मेहरबान रहते हैं। आइए जानते हैं-

कर्क राशि

भगवान शिव की प्रिय राशि में प्रथम स्थान पर कर्क राशि है। इस राशि पर देवों के देव महादेव की असीम कृपा बरसती है। वहीं, देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में उच्च के होते हैं। कर्क राशि के जातकों में सात्विक गुण अधिक देखे जाते हैं। इस राशि के स्वामी चंद्र देव है। इसके लिए कर्क राशि के जातक शांत, सुशील और सौम्य होते हैं। भगवान शिव को कर्क राशि के जातकों का यह स्वभाव अति प्रिय है।

मकर राशि

मकर राशि के जातक भगवान शिव की दूसरी सबसे प्रिय राशि है। इस राशि में मंगल देव उच्च के होते हैं और राशि स्वामी शनिदेव हैं। इसके लिए मंगल और शनिदेव हमेशा मकर राशि के जातकों को शुभ फल देते हैं। उनकी कृपा से मकर राशि के जातकों को हर शुभ कार्य में सफलता मिलती है।

कुंभ राशि

देवों के देव महादेव की तीसरी सबसे प्रिय राशि कुंभ है। इस राशि के जातकों के आराध्य भगवान शिव हैं। सावन का महीना कुंभ राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। इस महीने में मनोवांछित फल की प्राप्ति हो सकती है साथ ही बिगड़े काम बनने लगेंगे। करियर और कारोबार को भी नया आयाम मिलेगा।

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.