Rover Pragyan ने धरती पर भेजी अहम जानकारियां, ISRO ने जारी किया विडियो

0

Pragyan Rovar: चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरकर नया रिकॉर्ड बनाने वाले रोवर प्रज्ञान और लैंडर विक्रम अब रोजाना महत्वपूर्ण सूचनाएं पृथ्वी पर भेज रहे हैं. बता दें कि इसके बाद अब वैज्ञानिकों को चांद पर उपलब्ध नई चीजों के बारे में भी पता चलेगा. इसरो ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि सुरक्षित रास्ते की ओर घूमते हुए रोवर प्रज्ञान का यह वीडियो लैंडर विक्रम द्वारा रिकॉर्ड किया गया था. बता दें कि इस वीडियो में ऐसा लग रहा है मानो रोवर प्रज्ञान चंद्रमा की सतह पर अठखेलियां कर रहा हो.

चांद पर मिला ऑक्सीजन और गंधक

इसरो ने कहा कि रोवर प्रज्ञान पर स्थापित उपकरणों ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास सल्फर की मौजूदगी की पुष्टि की है. बता दें कि इसरो ने यह भी कहा कि उपकरण ने उम्मीद के मुताबिक एल्यूमीनियम, कैल्शियम, लोहा, क्रोमियम, टाइटेनियम, मैंगनीज, सिलिकॉन और ऑक्सीजन का भी पता लगाया है. इसरो ने बताया, ‘चंद्रमा की सतह पर रोवर के जरिए वैज्ञानिक प्रयोगों में हाइड्रोजन की खोज जारी है.

ये भी पढ़ें-  Khan Sir ने Raksha Bandhan पर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 7000 बहनों से बंधवाई राखी, देखें Video

23 अगस्त को किया था चंद्रयान-3 लैंड

गौरतलब है कि भारत का तीसरा चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3’ अपने शेड्यूल के अनुसार 23 अगस्त को शाम 06:04 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंड हुआ था. जिसके बाद से भारत ने पूरे विश्व को आपना लोहा मनवाया. बता दें कि सेफ लैंडिंग के बाद चंद्रयान-3 पूरे विश्व में चर्चा का विश्य बना था.

ये भी पढ़ें- Asia Cup 2023: जीत के बाद भी Social Media पर Pakistan की फजीहत, जानें Babar की टीम ने अब क्या किया?

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें. आप हमें FACEBOOKऔर INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं.

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.