Rajasthan Lok Sabha Elections 2024: अशोक गहलोत ने साधा BJP पर निशाना, कहा- अगर महंगाई देश की जनता का मुद्दा है, तो वह कांग्रेस का भी मुद्दा है

0

Rajasthan Lok Sabha Elections 2024: राजस्थान में लोकसभा चुनाव खत्म हो गए हैं, अब राजनीतिक दल और जनता नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस द्वारा इस बार प्रदेश में खाता खोले जाने का दावा करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है। अशोक गहलोत ने बीजेपी के 400 पार के दावे पर तंज कसते हुए कहा कि इस बार राजस्थान में कांग्रेस दोहरे अंकों में सीट जीतेगी। वहीं, अशोक गहलोत ने मोदी की गारंटियों पर हमला बोलते हुए कहा कि 2014 में भी उन्होंने गारंटियां दी थीं कि वे काला धन लाएंगे और खाते में 15 लाख रुपये आएंगे।

बाद में यह जुमला बनकर रह गया। यह भी कहा था कि किसानों की आय दोगुनी कर देंगे, हर साल दो करोड़ नौकरियां देंगे। इस तरह तो 10 सालों में 20 करोड़ नौकरियां मिल जानी चाहिए थीं, लेकिन एक करोड़ भी मिली क्या? गहलोत ने कहा कि उन्होंने और भी कई बातें कहीं थीं, यह सब बातें भी मोदी की गारंटियां थीं। लोकपाल की बात हुई थी, इसके नाम पर दिल्ली में केजरीवाल की सरकार आ गई। इन्हीं सब कारणों से इस बार जनता का रुझान कांग्रेस की गारंटियों पर अधिक विश्वास करने का है। इसलिए पूरे देश में ‘इंडिया’ गठबंधन का माहौल है। इन लोगों ने 400 पार का नारा देना बंद कर दिया है। यह लोग 250 भी पार कर गए तो बड़ी बात होगी।

‘जनता कब क्या करें किसी को पता नहीं है’ 

अशोक गहलोत ने कहा कि लोकतंत्र ख़तरे में है, संविधान की धज्जियां उड़ रही हैं’ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि देश में मौजूदा स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र खतरे में है, संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं और सरकार सीबीआई और ईडी के माध्यम से चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि दो मुख्यमंत्री जेल में हैं और कांग्रेस के बैंक खाते सीज़ किए गए हैं। गहलोत ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और इंदिरा गांधी भी चुनाव हार चुके थे।

उन्होंने कहा कि इसलिए मैं कहता हूं कि जनता कब क्या करे, किसी को नहीं पता। कांग्रेस के सीट बंटवारे पर गहलोत ने कहा कि हाईकमान फैसला करता है कि किसे उम्मीदवार बनाया जाए। इंदौर और सूरत में कांग्रेस उम्मीदवारों के नामांकन वापस लेने पर उन्होंने कहा कि बीजेपी यहां 25 साल से जीत रही थी और अब भी वही हथकंडे अपना रही है। बीजेपी द्वारा कांग्रेस के घोषणापत्र पर उठाए गए सवालों पर गहलोत ने कहा कि कांग्रेस का घोषणापत्र शानदार है। उन्होंने कहा कि अगर महंगाई देश की जनता का मुद्दा है, तो वह कांग्रेस का भी मुद्दा है।

ये भी पढ़ें- Rinku Singh के पिता का छलका दर्द, वर्ल्ड कप में नही मिला स्थान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें. आप हमें FACEBOOK,और INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं।

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.