झारखंड में दिखा Rahul Gandhi का अनोखा अंदाज, कोयला ढोने वाले मजदूरों की चलाई साइकिल जाना हाल

0

Rahul Gandhi in Ranchi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस समय ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ लेकर झारखंड की राजधानी रांची में हैं। राहुल गांधी ने दो फरवरी को झारखंड के पाकुड़ पहुंचे थे, जहां से धनबाद, बोकारो और रामगढ़ होते हुए राहुल रांची पहुंचे। कांग्रेस नेता की यात्रा 4 फरवरी को रामगढ़ पहुंची, जहां से शाम को वह रांची के लिए निकले, इस दौरान उन्होंने रास्ते में कोयला ढोने वाले मजदूरों से बात की और उनका कमाई के बारे में भी पूछा। राहुल ने मजदूरों से मिलने और साइकिल चलाते समय की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की है, शेयर की गई तस्वीरों में राहुल गांधी मजदूरों से बात करते हुए और साइकिल चलाते देखा जा सकता है।

राहुल ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

रांची में राहुल गांधी के स्वागत के लिए लोगों की अपार भीड़ पहुंची। कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी का झंडा लेकर राहुल का इंतजार करते हुए दिखे। शहर में राहुल और कांग्रेस पार्टी के होर्डिंग्स और बोर्ड लगाए गए हैं। रांची जाते समय रास्ते में राहुल गांधी चुत्तुपलू वैली के शहीद स्थल पर भी रुके। राहुल ने यहां पर शहीद टिकैत उमराव सिंह और शाहिद शेख भिखारी को श्रद्धांजलि अर्पित की। राहुल ने दोनों शहीदों को माल्यार्पण भी किया।

ये भी पढ़ें:- PM Modi से मिले JDU सांसद Lalan Singh, बिहार में सरकार बनने के बाद पहली मुलाकात

जानिए आज के कार्यक्रम के बारे में

राहुल गांधी अपनी न्याय यात्रा के साथ रांची जिले के इरबा पहुंचने के बाद इंदिरा गांधी हैंडलूम प्रोसेस मैदान में बुनकरों से मुलाकात करेंगे। लंच के बाद राहुल अपनी यात्रा के साथ रांची के शहीद मैदान में पहुंचेगें। यहां पर वह एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

ये भी पढ़ें:- रांची से हैदराबाद पहुंचे INDIA गठबंधन के विधायक, रवाना होने से पहले बोले- बिरयानी खाने जा रहे

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें. आप हमें FACEBOOK,और INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं.

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.