पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष Rahul Gandhi का पंजाब दौरा, अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में टेकेंगे मत्था

0

Rahul Gandhi: वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को पंजाब के अमृतसर पहुंचे। राहुल गांधी सोमवार को पवित्र शहर अमृतसर का दौरा करेंगे और स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकेंगे। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सुबह 11:15 बजे अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरे। पार्टी सूत्रों ने बताया, कि राहुल गांधी अमृतसर शहर के निजी दौरे पर हैं। उनका पंजाब दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब 2015 के ड्रग्स मामले में पार्टी विधायक सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी को लेकर पंजाब कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच तनाव है।

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने किया स्वागत

पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा, कि गांधी शहर के निजी दौरे पर हैं। “ राहुल गांधी सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेकने के लिए अमृतसर साहिब आ रहे हैं। यह उनकी निजी, आध्यात्मिक यात्रा है, हम उनकी निजता और आस्था का सम्मान करते है। सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से अनुरोध है, कि वे इस यात्रा के लिए शारीरिक रूप से उपस्थित न हों। आप सभी सोशल मीडिया पर अपना उत्साहपूर्वक समर्थन दिखा सकते हैं, और अगली बार उनसे मिल सकते हैं। हम उनका अमृतसर की पावन धरती पर पहुंचने के लिए स्वागत करते है।

ये भी पढ़ें- Stuart Broad को मिला बड़ा सम्मान, ट्रेंट ब्रिज पवेलियन का नाम क्रिकेटर के नाम पर रखा गया

आप को INDIA गठबंधन में शामिल करने का विरोध

आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस समर्थित UPA ने कई प्रादेशिक पार्टियों से गठबंधन करके INDIA गठबंधन तैयार किया है। इस गठबंधन में पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी भी शामिल है, बताया जा रहा है, कि पंजाब में कांग्रेस व आप में सियासी मतभेद है, जिसके चलते पंजाब में कांग्रेस कार्यकर्ता काफी निराश है। और इस फैसले का विरोध कर रहे है, ऐसे में राहुल गांधी का यह दौरा काफी अहम रहने वाला है।

ये भी पढ़ें- Jawan में Shahrukh Khan की एक्टिंग से कायल हुआ Amul, 1000 करोड़ पर किया खास जश्न

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें. आप हमें FACEBOOKऔर INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं.

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.