
Radhika Merchant Vidai Look: अंबानी परिवार की नई बहू राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) ने दुल्हन के लुक में सबका दिल जीत लिया। उनका अंदाज किसी अप्सरा से कम नहीं था। अबु जानी और संदीप खोसला के गुजराती स्टाइल में तैयार किए गए घाघरे में राधिका ने रॉयल एंट्री ली। जितनी ज्यादा चर्चा उनके वेडिंग आउटफिट की रही, उतनी ही ज्यादा चर्चा विदाई आउटफिट की भी हो रही है।
विदाई लुक में राधिका का जलवा
राधिका की विदाई का क्वीन स्टाइल लाजवाब था। बेहद सिंपल लुक में राधिका ने अपने शादी (Radhika Merchant Wedding) के दिन नया ट्रेंड सेट किया है। और अब उनकी विदाई के लुक की चर्चा हर गड़ी में है। राधिका मर्चेंट की विदाई की तस्वीरें सामने आयी हैं, जिन्हें रिया कपूर ने शेयर किया हैं। इन तस्वीरों को देखकर फैंस उनकी खूबसूरती और स्वीट स्माइल पर फिदा हो रहे हैं।
मनीष मल्होत्रा का मैजिक
राधिका की विदाई मनीष मल्होत्रा के खास डिजाइन किए हुए रेड-गोल्डन आउटफिट के साथ हुई। भई ये असली सोने का बना हुआ था। रिया कपूर ने राधिका के लुक की फोटो तो शेयर की ही, साथ ही उनके आउटफिट की डिटेल्स भी शेयर की हैं। राधिका का लुक एक फ्यूजन का शानदार उदाहरण था, जहां रॉयल्टी और मॉडर्निटी का परफेक्ट मिश्रण नजर आया। विदाई के इस खास मौके पर राधिका का अंदाज हर किसी को मंत्रमुग्ध कर गया।
सच्चे सोने का ब्लाउज
राधिका मर्चेंट की चोली को रॉयल और मॉडर्न टच दिया गया था। इसे पीछे से बैकलेस रखा गया था और केवल तीन पट्टियों से जोड़ा गया था, जिन पर गोल्ड का काम किया गया था। इस ब्लाउज का डिजाइन पारंपरिक आभो (कुर्ता) और कच्छ, गुजरात के ट्रेडिशन से प्रेरित था।
बनारसी ब्रोकेड का दुपट्टा
दुल्हनिया का लहंगा बेहद घेरेदार था, जिसे बनारसी ब्रोकेड से तैयार किया गया था। इस लहंगे में सनसेट के दौरान नजर आने वाले खूबसूरत रंगों को दर्शाने की कोशिश की गई थी। राधिका ने इस खूबसूरत लहंगे के साथ बनारसी ब्रोकेड का दुपट्टा पेयर किया था और रेड-गोल्डन वेल (सर या चेहरे को ढकने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला कपड़ा) कैरी किया था।
ये भी पढ़ें- Anant Radhika की शादी पर कमेंट कर बुरे फंसे Abhishek Malhan, यूजर्स ने कर दिया ट्रोल
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें, आप हमें FACEBOOK, और INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं।