Priyanka Gandhi की अचानक बिगड़ी तबीयत, नही होंगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शरीक

0

Priyanka Gandhi: कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी की तबियत अचानक से बिगड़ गई. दरअसल शुक्रवार को उनकी तबियत इतनी बिगड़ गई की उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं अपनी खराब तबियत के कारण कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शरीक नहीं हो पाएंगी. शुक्रवार को उन्होंने इस बात की जानकारी देते हुए बताया की तबियत जल्द ठीक होते ही वो राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शरीक होंगी.

क्या बोली प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव ने एक्स पर ट्वीट करते हुए कहा कि ‘‘मैं बड़े चाव से उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पहुंचने का इंतजार कर रही थी, लेकिन बीमारी की वजह से मुझे आज ही अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. स्वास्थ्य थोड़ा बेहतर होते ही मैं यात्रा में शामिल होऊंगी. तब तक के लिए मैं, चंदौली-बनारस पहुंच रहे सभी यात्रियों, पूरी मेहनत से यात्रा की तैयारी में लगे उत्तर प्रदेश के मेरे सहयोगियों और प्यारे भाई को शुभकामनाएं देती हूं.’’

ये भी पढ़ें:- कांग्रेस पार्टी पर आई बड़ी आफत, नही निकाल पाएंगे एक भी रुपए

भारत जोड़ी न्याय यात्रा में होना था शरीक

आप सभी को बता दें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को शुक्रवार को ही राहुल गांधी के भारत जोड़ो समय यात्रा में शरीक होना था. लेकिन उनकी तबियत बिगड़ने के कारण वो उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शरीक नही हो पाएंगी. दरअसल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आयोजन किया जा रहा है. ये यात्रा मणिपुर से निकली है.

ये भी पढ़ें:- Tejashwi Yadav ने नरेंद्र मोदी पर किया हमला, नीतीश कुमार को लेकर कही ये बात

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें. आप हमें FACEBOOK,और INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं.

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.