भारतीय टीम के ओपनर पृथ्वी शॉ की हुई टीम में वापसी, 2 फरवरी से होने वाले रणजी ट्राफी में आएंगे नजर

0

Prithvi Shaw Comeback: भारतीय टीम के शानदार ओपनर पृथ्वी शॉ को लेकर खुश कर देने वाली खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि 2 फरवरी से होने वाले मैच में पृथ्वी शॉ खेलते हुए नजर आएंगे। रणजी ट्रॉफी 2023-24 सीजन के ग्रुप बी मैच में मुंबई के सामने बंगाल की चुनौती होगी। पृथ्वी शॉ मुंबई की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होगें, बता दें कि काफी समय से पृथ्वी शॉ मैदान से दूर हैं। साथ ही ऑफ द फील्ड विवादों के कारण सुर्खियां बटरते रहे, लेकिन अब इस क्रिकेटर के लिए खुश कर देने वाली खबर है।

मैदान पर दिखाएंगे अपना जलवा

अगस्त 2023 में ही पृथ्वी शॉ घुटने की चोट के कारण मैदान से दूर हो गए थे। उस समय पृथ्वी शॉ इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल रहे थे। इसके बाद पृथ्वी शॉ की सर्जरी हुई, फिर नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रिहैब से गुजरना पड़ा। लेकिन अब यह युवा बल्लेबाज मैदान पर वापसी करने जा रहा है। पिछले दिनों बैंगलोर स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी ने पृथ्वी शॉ को फिट बताया था। इस तरह वह मैदान पर वापसी करने जा रहे हैं। बहरहाल, रणजी ट्रॉफी 2023-24 सीजन के ग्रुप बी मैच में मुंबई और बंगाल का मुकाबला होगा, इसमें पृथ्वी शॉ खेलते दिखेंगे।

ये भी पढ़ें:- बजट 2024 में 3 करोड़ लखपति दीदी महिलाओं को लाभान्वित का रखा गया लक्ष्य, जानिए क्या है लखपति दीदी योजना

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव ने कही ये बात

इस बात को लेकर मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अजिंक्य नाइक ने कहा कि नेशनल क्रिकेट एकेडमी ने पृथ्वी शॉ को फिट बताया है। जिसके बाद इस युवा बल्लेबाज को रणजी ट्रॉफी मैच के लिए टीम में शामिल कर लिया गया है। पृथ्वी शॉ के इंटरनेशनल करियर पर नजर डालें तो इस युवा बल्लेबाज ने 5 टेस्ट मैचों के साथ ही 6 वनडे और 1 टी20 मैचों में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया है। साथ ही पृथ्वी शॉ आईपीएल के 71 मुकाबले खेल चुके हैं। बता दें कि आईपीएल में पृथ्वी शॉ दिल्ली कैपिटल्स के तरफ से खेलते हैं।

ये भी पढ़ें:- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश की 2024 का आम बजट, मिडिल क्लास का हाथ रहा खाली

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें. आप हमें FACEBOOK,और INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं.

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.