Political Update: 10 साल बाद कांग्रेस में वापसी, बीजेपी का साथ छोड़कर कांग्रेस में लौटे पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह

0

Political Update: हरियाणा के दिग्गत नेता और केंद्र सरकार में मंत्री रहे चौधरी बीरेंद्र सिंह ने बीजेपी से विदाई ले ली है। मंगलवार को उन्हें कांग्रेस की सदस्यता मिल गई है। उनके साथ-साथ उनकी पत्नी प्रेम लता ने भी कांग्रेस का हाथ पकड़ लिया है। जानकारी के अनुसार, हरियाणा से जाट नेता और मोदी सरकार में मंत्री (2016-19) रहे चौधरी बीरेंद्र सिंह ने मंगलवार को बीजेपी का साथ छोड़ दिया है और कांग्रेस के पास वापिस चले गए हैं। इससे पहले, उनके पूर्व सासंद बेटे ने भी बीजेपी का दामन छोड़ दिया था और कांग्रेस का हाथ पकड़ लिया था। कुछ दिन पहले ही बीरेंद्र सिंह के बेटे, हिसार से पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह कांग्रेस में शामिल हुए थे। दिल्ली में उनके कांग्रेस में शामिल होने के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा और हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान भी मौजूद रहे।

 

ये 200 का आंकड़ा भी नही पार कर पाएंगे 

कांग्रेस में शामिल होने के ठीक बाद बीरेंद्र सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि कांग्रेस एक बड़ी शक्ति के रूप में आगे बढ़ेगी, कार्यकर्ता मजबूती से कदम आगे बढ़ाएंगे और आने वाले लोकसभा चुनाव में बहुत बड़े स्तर पर हवा चल रही है। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि अगर कांग्रेस के बैंक अकाउंट साल करने थे तो साल भर पहले करते ऐसा चुनाव के समय क्यों किया गया। आम जनता को पता है कि यह बहुत बड़ी ज्यादती हो रही है उन्होंने कहा कि हमको भय नहीं सताता और न ही हमारे पास कोई पैसा है। 400 का जो आंकड़ा है, यह अजूबा हो सकता है उन्होनें बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि ये 200 का आंकड़ा पार कर लें, बहुत बड़ी बात होगी।

 

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: यूपी की नहीं ये धाकड़ महिला राजनेता, पर अपने इलाके में है मजबूत पकड़

 

कौन हैं बीरेंद्र सिंह

बीरेंद्र सिंह हरियाणा के जींद से हैं वह पांच बार के विधायक रह चुके हैं। 2014 में उन्होंने कांग्रेस का हाथ छोड़कर बीजेपी का हाथ थाम लिया था। 10 साल बाद अब कांग्रेस में उनकी वापसी हुई है। उनकी पत्नी 2014 से 2019 तक उचाना कंला से विधायक हैं। बीरेंद्र सिंह 42 साल तक कांग्रेस में रहे थे और फिर पार्टी छोड़ दी थी उनका बेटा बृजेंद्र सिंह 2019-24 तक हिसार से बीजेपी सांसद रहे हैं हाल ही में उन्होंने भी कांग्रेस का हाथ पकड़ लिया है।

 

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election: पीलीभीत रैली में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना, कहा- कांग्रेस के मन में राम के लिए ज़हर है

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें. आप हमें FACEBOOK,और INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं.

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.