Chandrayaan-3 मिशन में शामिल महिला वैज्ञानिकों से मिले PM Modi, कहा- ‘आज पूरे विश्व में बज रहा है भारत का डंका’

0

PM Modi At ISRO: बीते बुधवार शाम को इसरो का मिशन चंद्रयान-3 सफल रहा. जिसको लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की महिला वैज्ञानिकों के साथ बातचीत की है, जो मिशन चंद्रयान-3 में शामिल थीं. प्रधानमंत्री ने भारत के पहले सफल चंद्रमा मिशन के समापन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की और भविष्य के लिए बधाई दिया है. भारत ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंडर स्थापित करने वाला पहला देश बन गया है.

लोगों का कल्याण हमारी सर्वोच्च प्रतिबद्धता है

प्रधानमंत्री ने इसरो के टेलीमेट्री ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क मिशन कंट्रोल कॉम्प्लेक्स में वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए कहा कि महिला वैज्ञानिकों ने मिशन चंद्रयान-3 की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. मिशन चंद्रयान-3 आने वाली पीढ़ियों को विज्ञान को गंभीरता से लेने, और मनुष्यों के कल्याण के लिए इसका प्रयोग करने के लिए प्रेरित करेगा.

ये भी पढ़ें-  बनाने जा रहे थे नाश्ता, बदले में मिली मौत…रामेश्वरम जा रही ट्रेन में लगी आग

राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक तिरंगा भी चंद्रमा पर लहरा रहा है– पीएम मोदी

आगे प्रधानमंत्री मोदी ने ऐतिहासिक चंद्र लैंडिंग पर वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा कि आपलोगों ने देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है. यह बहुत बड़ी उपलब्धि है. यह परियोजना हमारे अंतरिक्ष अनुसंधान और कार्यक्रम की शक्ति को प्रदर्शित करता है. बता दें कि वैज्ञानिकों की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आपकी वजह से भारत वहां पहुंच गया, जहां विश्व का कोई भी राष्ट्र नहीं पंहुचा है. आज राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक तिरंगा भी चंद्रमा पर लहरा रहा है.

गौरतलब है कि शनिवार को प्रधानमंत्री के इसरो कार्यालय पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया. प्रधानमंत्री ने वहां देश के तीसरे चंद्र मिशन में शामिल वैज्ञानिकों की टीम से मुलाकात की और उन्हें बधाई दिया. वहीं बेंगलुरु हवाई अड्डे पर उतरने के बाद उन्होंने उत्साहित स्थानीय लोगों का हाथ हिला कर अभिवादन स्वीकार किया और जय विज्ञान जय अनुसंधान का नारा लगाया.

ये भी पढ़ें- सफल लैंडिंग के बाद Chandrayaan-4 की तैयारी में ISRO, जानें जापान की मदद से किस साल लॉन्च करेगा अगला मिशन!

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें. आप हमें FACEBOOKऔर INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं.

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.