PM Modi in Russia: रूस से आई भारत के लिए एक और खुशखबरी, पुतिन ने किया PM Modi का प्रस्ताव स्वीकार

0

PM Modi in Russia: रूस यूक्रेन युद्ध में अग्रिम मोर्चे पर लड़ रहे भारतीय नागरिक भी शामिल है। रूसी सेना की ओर से लड़ रहे कहीं भारतीयों की मौत हो चुकी है। इसी बीच रूस ने जानकारी जारी की है कि उनकी सेवा की ओर से लड़ रहे भारतीय नागरिक को छुट्टी दी जाएगी आपकी जानकारी के लिए बता दे की पीएम नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर रस पहुंचे हुए हैं। दोनों नेताओं के बीच कल इन मुद्दों पर बातचीत हो चुकी है।

रूसी सेना में मौजूद फंसे भारतीयों की होगी छुट्टी

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ निजी रात्रिभोज में बातचीत के दौरान इस मुद्दे को उठाया था। राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी की बात को माना और रूसी सेना में फंसे भारतीय नौजवानों को स्वदेश वापस भेजने का निर्णय लिया। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी 4 जुलाई को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन से पहले अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव के साथ इस मामले को जोरदार तरीके से उठाया था।

भारतीयों को धोखे से युद्ध में किया गया शामिल

रूस के द्वारा यूक्रेन के खिलाफ चल रहे युद्ध में कम से कम दो भारतीयों की मौत हो गई है, जबकि युद्ध क्षेत्र में फंसे दर्जनों लोगों का दावा है कि उन्हें धोखे से युद्ध में शामिल होने के लिए मजबूर किया गया है। जानकारी के अनुसार, अब भी 30 से 40 भारतीय रूसी सेना के साथ काम करने के लिए मजबूर हैं।

प्रधानमंत्री मोदी रविवार शाम मास्को पहुँचे। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी की यह पहली रूस यात्रा है रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी आज पुतिन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और मॉस्को में 22वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन में भी भाग लेंगे।

ये भी पढ़ें- Supreme Court On Alimony: “मुस्लिम महिला भी कर सकती है गुजारा भत्ता की मांग”- सुप्रीम कोर्ट ने लिया बड़ा फैसला

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें, आप हमें FACEBOOK, और INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं।

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.