PM Modi Cabinet 3.0: गृह-रक्षा-विदेश मंत्रालय पर बीजेपी ने जमाया पंजा, जानें मोदी 3.0 कैबिनेट में किसे मिला कौन सा मंत्रालय

0

PM Modi Cabinet 3.0: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (9 जून) को एनडीए गठबंधन की नई सरकार के 71 मंत्रियों के साथ शपथ ली। इनमें से 30 कैबिनेट मंत्री, पांच स्वतंत्र प्रभार और 36 राज्य मंत्री हैं रविवार (9 जून) को हुई मोदी कैबिनेट की पहली बैठक के बाद बीजेपी ने गृह मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, विदेश मंत्रालय अपने पास रखे हैं।

मोदी कैबिनेट में अमित शाह को फिर से गृह मंत्रालय तो राजनाथ सिंह को फिर से रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है विदेश मंत्रालय एस जयशंकर के पास ही है। वहीं, नितिन गडकरी को फिर से सड़क परिवहन मंत्रालय दिया गया है। अजय टम्टा, हर्ष मल्होत्रा को सड़क परिवहन राज्य मंत्री बनाया गया है। निर्मला सीतारमन को फिर से वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है अश्विनी वैष्णव को रेल मंत्रालय और सूचना एवं प्रसारण मंत्री बनाया गया।

राजनाथ सिंह:- रक्षा मंत्रालय

एस जयशंकर:- विदेश मंत्रालय

निर्मला सीतारमन:- वित्त मंत्रालय

अश्विनी वैष्णव:- सूचना एवं प्रसारण, रेल मंत्रालय

शिवराज सिंह:- चौहान कृषि मंत्रालय

चिराग पासवान:- खेल मंत्रालय

राम मोहन नायडू:- उड्डयन मंत्रालय 

जेपी नड्डा:- स्वास्थ्य मंत्रालय

अमित शाह:- गृह मंत्रालय

अनुपूर्णा देवी:- महिला एवं बाल विकास

नितिन गडकरी:- सड़क परिवहन मंत्रालय

किरेन रिजिजू:- संसदीय कार्यमंत्री मंत्री

मनसुख मांडविया:- श्रम मंत्रालय

सर्वानंद सोनोवाल:- पोर्ट शिपिंग मंत्री

मनोहर लाल खट्टर:- ऊर्जा, शहरी विकास मंत्रालय

सीआर पाटिल:- जलशक्ति मंत्रालय

पीएमओ अधिकारियों के साथ पीएम मोदी की बैठक

कैबिनेट की बैठक से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएमओ के अधिकारियों के साथ बैठक की थी इस दौरान उन्होंने कहा था कि जिस टीम ने मुझे 10 साल में इतना कुछ दिया, उसमें नया क्या किया जा सकता है, हम और बेहतर कैसे कर सकते हैं, हम और तेजी से कैसे कर सकते हैं, हम और बेहतर कैसे कर सकते हैं। उन सभी पहलुओं पर ध्यान देना होगा  मैं एक नई ऊर्जा, एक नए साहस के साथ आगे बढ़ना चाहता हूं. मैं रुकने के लिए पैदा नहीं हुआ हूं।

ये भी पढ़ें- Modi Cabinet 3.0: मोदी कैबिनेट में चिराग पासवान को मिला खेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय पर किसकी पकड़?

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें, आप हमें FACEBOOK, और INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं।

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.