Parliament Session: हाथ में संविधान लेकर अंग्रेजी भाषा के साथ राहुल गांधी ने ली शपथ, मौजूद सांसदों ने लगाए जय श्री राम के नारे

0

Parliament Session: कांग्रेस नेता और उत्तर प्रदेश की रायबरेली से सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को संसद सदस्यता ग्रहण की इस दौरान राहुल गांधी संविधान की कॉपी लेकर शपथ ग्रहण करने पहुंचे। शपथ ग्रहण करने के बाद राहुल गांधी ने जय हिंद और जय संविधान का नारा लगाया शपथ ग्रहण करने के बाद जब राहुल गांधी दस्तखत करने जा रहे थे तब सदन में मौजूद भारतीय जनता पार्टी के सांसदों ने जय श्री राम के नारे लगाने शुरु कर दिए।

रायबरेली के लोकसभा सासंद निर्वाचित हुए राहुल गांधी

जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी शपथ ली, उस समय कांग्रेस नेता और विपक्ष के कई सांसदों ने संविधान की कॉपी दिखाई थी। इसी दौरान, राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के रायबरेली लोकसभा क्षेत्र से चुनाव जीता। इससे पहले, वे केरल के वायनाड और उत्तर प्रदेश के अमेठी से लोकसभा में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।शपथ के लिए जब राहुल गांधी का नाम पुकारा गया तो कांग्रेस के सदस्य अपने स्थान पर खड़े हो गए और ‘जोड़ो जोड़ो, भारत जोड़ो’ के नारे लगाने लगे।

लोकसभा सांसद के रूप में ली शपथ

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार 25 जून को लोकसभा सांसद के रूप में शपथ ली और अपने हाथ में संविधान लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों को दिखाया। इस दौरान उन्होंने अपना शपथ ग्रहण ‘जय हिंद, जय संविधान’ के नारे के साथ खत्म किया। राहुल गांधी के शपथ लेने के बाद भी कांग्रेस सांसदों ने ‘जोड़ो जोड़ो, भारत जोड़ो’ के नारे लगाए। बता दें कि, राहुल गांधी ने साल 2022 में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ और इस साल 2024 की शुरुआत में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ निकाली थी।

ये भी पढ़ें- UP Politics: संसद में शपथ लेने पहुंचे अरुण गोविल तो सत्तापक्ष ने लगाए ‘जय श्री राम’ के नारे, 80 के दशक निभाई ती श्री राम की भूमिका

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें, आप हमें FACEBOOK, और INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं।

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.