अब चंद्रमा पर भी वंदे मातरम, Chandrayaan-3 की चांद पर लैंडिंग का काऊंटडाउन हुआ शुरू

0

Chandryaan-3:- 23 अगस्त 2023 यानि आज का दिन भारत के लिए ऐतिहासिक होने वाला है। क्योंकि भारतीय अतंरिक्ष अनुसंधान संस्थान (ISRO) द्वारा लांच किया गया चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर लैंड करने वाला है। यदि चंद्रयान की चांद पर सफलतापूर्वक लैंडिंग हो जाती है. तो भारत ऐसा करने वाला विश्व का चौथा देश बन जाएगा। जैसे ही चंद्रयान-3 मिशन का लैंडर विक्रम चांद की धरती पर कदम रखेगा। भारत पूरी दुनिया के सामने स्पेस पावर के लिए मिसाल बन जाएगा। वहीं चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन जाएगा।

6 घंटे के बाद चंद्रयान-3 करेगा लैंडिंग

लगभग 6 घंटे बाद चंद्रयान-3 चांद पर इतिहास लिखने जा रहा है. आज शाम जब घड़ी में 6 बजकर 4 मिनट हो रहे होंगे उस वक्त धरती से 3 लाख 84 हजार किलोमीटर दूर चंद्रमा की सतह पर वंदे मारतम की गूंज होगी। आज भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) वो करने जा रहा है। जो जिसके बारे में आज तक केवल सोचा ही गया है। लेकिन इसरो आज इंसानी सोच को साकार करने जा रहा है। जैसे ही चंद्रयान-3 मिशन का लैंडर विक्रम चांद की धरती पर कदम रखेगा। भारत पूरी दुनिया के स्पेस पावर के लिए मिसाल बन जाएगा. चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन जाएगा। आज भारत के लिए गौरव का दिन है। लेकिन इसी बीच राजनीति का तड़का भी लगाया है।

ये भी पढ़ें- R Praggnanandhaa ने रचा इतिहास, World Cup के फाइनल में पहुंचने वाले बने दूसरे भारतीय, Rahul Gandhi ने दी बधाई

नेहरू की दूरदर्शिता सोच को आगे बढ़ा रहा ISRO

चंद्रयान-3 पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान सामने आया है। जहां उन्होंने मिशन को देश की बड़ी उपलब्धि बताया। साथ ही इसका श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को दे डाला. सीएम बघेल ने कहा कि जो आधारशिला नेहरू जी ने रखी उसका आज पूरे विश्व में डंका बजा रहा है इसके लिए सभी वैज्ञानिकों को बधाई. भूपेश बघेल ने कहा, भारत आज जिस कामयाबी को दुनिया के पटल पर लिखने जा रहा है। उसकी पहली इबारत पंडित जवाहर लाल नेहरू ने उस वक्त लिखी थी, जब देश नई-नई आजादी की अंगड़ाई भर रहा था। उन्होंने कहा, ”यह देश के लिए तो बड़ी उप्लब्धि है, साथ-साथ हमारे वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत का नतीजा है। जो आधारशीला देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने रखी थी। आज उसी के बल पर हम अंतरिक्ष के क्षेत्र में भी सफलता का नया कीर्तिमान बनाने जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan पर दिल्ली आएंगी PM Modi की Pakistani बहन, 30 साल से बांध रही प्रधानमंत्री को राखी

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें. आप हमें FACEBOOKऔर INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं.

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.