Rohit Sharma को कप्तानी से हटाने पर भड़के Mumbai Indians के फैंस, जला दी टीम की जर्सी और कैप

0

Mumbai Indians Rohit Sharma:  रोहित शर्मा (Rohit Sharma) से कप्तानी की बागडोर छीनने के बाद मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians Rohit Sharma) की टीम मुश्किल में फंसती नजर आ रही है. आईपीएल 2024 की नीलामी से पहले हार्दिक पंड्या को कप्तान के रूप में देखना किसी भी हार्डकोर मुंबई फैन को नागवार गुजर रहा है. जिसके चलते फैन लगातार सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. इस खबर ने मुंबई इंडियंस के करोड़ों क्रिकेट फैंस  को बड़ा झटका दिया है, जिसके कारण अब उनके प्रशंसकों ने टीम की जर्सी और केप को जलाना शुरू कर दिया है.

कप्तानी से हटाने पर निराश सूर्यकुमार  

मुंबई को आईपीएल की सबसे सफल टीम बनाने वाले कप्तान रोहित शर्मा अब फिर टीम की कप्तानी करते हुए नहीं दिखेंगे. मैनेजमेंट ने उनकी जगह गुजरात से ट्रेड के जरिये टीम में शामिल किये हार्दिक पंड्या को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी है. उनके इस फैसले के बाद से ही मुंबई इंडियंस लगातार सोशल मीडिया पर ट्रेंड किया जा रहा है. फैंस ही नहीं खिलाड़ियों को रोहित को कप्तानी से हटाने पर गहरा झटका लगा है. टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज और मुंबई टीम की सेंसेशन सूर्यकुमार यादव ने भी रोहित को कप्तानी से हटाए जाने पर सोशल मीडिया पर टुटा हुए दिल की एमोजी पोस्ट की है.

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री Mohan Yadav को मिली जेड प्लस सुरक्षा, सत्ता संभालते ही लिए बड़े फैसले

मुंबई फैन ने जलाई जर्सी और टोपी

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक फैस ने मुंबई इंडियंस की जर्सी में आग लगी दी. वहीं एक अन्य फैन भी मुंबई इंडियंस की कैप आग के हवाले करता हुआ दिख रहा है. इसके साथ फैंस ने इंटरनेट पर अनफॉलो मुंबई इंडियंस के नाम से एक मुहीम शुरू कर दी है जिसके चलते अंबानी की टीम को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है. उनके फॉलोअर्स लगातार घट रहे हैं.

 

मुंबई इंडियंस ने अब तक 2 लाख से अधिक फॉलोअर्स इंस्टाग्राम पर खो दिए हैं जबकि ट्विटर यानी एक्स पर भी फ्रेचाइंजी को 4 लाख से अधिक लोगों ने अनफॉलो किया है. बता दें कि रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में खिताब अपने नाम किया. रोहित ने ही मुंबई को आईपीएल की सबसे सफल टीम बनाया है.

ये भी पढ़ें- Rohit Sharma से छिनी Mumbai Indians की कप्तानी, नीलामी से पहले Hardik Pandya को मिली टीम की कमान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें. आप हमें FACEBOOK,और INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.