Monsoon 2024: दिल्ली, यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड में जल्द पहुंचेगा मानसून, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

0

Monsoon 2024: देश भर में राजधानी दिल्ली सहित कई राज्यों में लोग जून 16 तक यूपी, हरियाणा, पंजाब, झारखंड और दिल्ली के कुछ हिस्सों में भयंकर गर्मी का सामना कर रहे हैं। मौसम विभाग ने लू चलने की चेतावनी दी है इसके अलावा मौसम विभाग ने दिल्ली में 18 जून तक लू चलने की चेतावनी जारी की है। हालांकि, दक्षिण-पश्चिम के कई राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है इससे पहले, केरल और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में 30 मई तक मानसून आ चुका था। केरल के कोट्टायम जिले के कई इलाकों में मानसून की पहली बारिश भी हो चुकी है पिछले 10 वर्षों में यह चौथी बार है कि मानसून समय से पहले आया है। न केवल केरल बल्कि महाराष्ट्र में भी मानसून जल्दी आ गया और पिछले रविवार को मुंबई में भारी बारिश हुई।

यहां समय से पहले पहुंचा मानसून 

महाराष्ट्र के बाद गुजरात भी मानसून की चपेट में आ गया है। दक्षिण गुजरात के नवसारी और वलसाड में 11 जून को मानसून की दस्तक हुई। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में राज्य के दक्षिणी हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। अन्य राज्यों की तरह गुजरात में भी मानसून समय से पहले ही पहुंच गया है हालांकि, राज्य के अन्य हिस्सों में मानसून पहुंचने में अभी एक हफ़्ते का समय लग सकता है।

इस दिन मध्य प्रदेश में पहुंचेगा मानसून 

बात मध्य प्रदेश की करें तो यहां पर लोगों को मानसून का इंतजार कम से कम एक हफ्ते तो करना होगा मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 20 जून तक मानसून अपनी दस्तक दे सकता है वहीं, पूरे राज्य में 25 जून तक मानसून का असर देखने को मिल सकता है।

इन राज्यों में मानसून का जरा सा भी असर नहीं

उत्तर पूर्वी राज्य बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश की बात करें तो लोगों को उम्मीद थी कि राज्य में समय पर मानसून की एंट्री हो सकती है, लेकिन इस बार बंगाल की खाड़ी शाखा लगातार दूसरे साल भी उतनी मजबूत नहीं है, जिसके परिणाम यह है कि इन राज्यों में मानसून ने अभी तक हल्का सा असर भी नहीं दिखाया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत में मानसून की दो शाखाएं हैं, जिसमें पहले है बंगाल की खाड़ी और दूसरी है अरब सागर और अरब सागर मजबूती से गुजरात की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग में अनुमान जताया है कि 16 से 18 जून तक बिहार और झारखंड में तो वहीं 20 से 30 जून तक उत्तर प्रदेश में और 27 जून तक दिल्ली में मानसून के पहुंचने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें- G7 Italy: PM मोदी ने एक बार फिर दिया पोप फ्रांसिस को भारत आने का न्योता, आखिर क्या है इसके मायने

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें, आप हमें FACEBOOK, और INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.