MBBS Doctor Salary: एक एमबीबीएस डॉक्टर की कितनी होती है सैलरी? एंट्री लेवल से लेकर सीनियर डॉक्टर तक कितनी होती है कमाई

0

MBBS Doctor Salary: डॉक्टर, केवल भारत में ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में सबसे अधिक मांग वाले पेशों में से एक हैं। मेडिकल प्रैक्टिशनर न सिर्फ आर्थिक रूप से सशक्त होते हैं, बल्कि समाज में उनके द्वारा किए गए अमूल्य योगदान के कारण इन्हें महान व्यक्तियों का दर्जा भी प्राप्त होता है। अक्सर मेडिकल क्षेत्र में NEET डॉक्टर के रूप में करियर बनाने वाले युवाओं की यह जिज्ञासा रहती है कि एमबीबीएस डॉक्टर की सैलरी कितनी होती है। मुंबई, दिल्ली, बैंगलोर और चेन्नई जैसे शहरों में मेडिकल प्रोफेशनल का अधिकतम वेतन क्या है? विशेष क्षेत्रों में स्पेशलाइजेशन करने वाले डॉक्टरों की शुरुआती सैलरी कितनी होती है? ऐसे सभी प्रश्नों का उत्तर यहाँ प्रस्तुत किया गया है।

एंट्री लेवल MBBS डॉक्टर की सैलरी

नीट (NEET Exam) के बाद मेडिकल की पढ़ाई पूरी करके जब अभ्यर्थी एंट्री लेवल एमबीबीएस डॉक्टर बनते हैं, तो उनकी सरकारी हॉस्पिटल में प्रति माह वेतन 50,000 से 80,000 तक होता है। हालांकि, AIIMS हॉस्पिटल यह वेतन अधिकतम 1 लाख तक भी हो सकती है। वहीं प्राइवेट हॉस्टिपल में एंट्री लेवल डॉक्टर की सैलरी 40,000 से 70,000 तक हो सकती है।

​मिड लेवल एमबीबीएस डॉक्टर का वेतन

डॉक्टर के पेशे में जब 5 से 10 साल का अनुभव हो जाता है तो डॉक्टर मिड लेवल (Mid Level Doctor) बन जाते हैं। इन डॉक्टर्स की सैलरी 80,000 रुपये से 1,50,000 रुपये तक होती है। वहीं प्राइवेट अस्पतालों में मिड लेवल एमबीबीएस डॉक्टर की मंथली सैलरी 1 लाख से 2 लाख तक हो सकती है।

सीनियर MBBS डॉक्टर की मंथली सैलरी

10 साल से ज्यादा एक्सपीरियंस होने के बाद डॉक्टर सीनियर एमबीबीएस डॉक्टर के रूप में सेवा देते हैं। पद के साथ इनकी सैलरी भी उसी अनुरूप बढ़ती है। गवर्नमेंट हॉस्पिटल में सीनियर एमबीबीएस डॉक्टर की सैलरी 1.50 लाख से 2.5 लाख रुपये महीना तक होती है। वहीं प्राइवेट अस्पतालों में यह 2 लाख से 4 लाख तक हो सकती है।

ये भी पढ़ें- Haridwar News: कांवड़िया बन घूम रही थी औरतें, आते-जाते लोगों कों गंगा जल के नाम पर बेची जा रही थी शराब

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें, आप हमें FACEBOOK, और INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं।

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.