Mamata Banerjee का Rahul Gandhi पर बड़ा हमला, बोली- प्रवासी पक्षी, फोटो शूट करवाने आते हैं…

0

Mamata on Rahul Gandhi: पश्चिम बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला करने के बाद सीएम ममता बनर्जी लगातार कांग्रेस पर हमला कर रही हैं। अब उन्होंने राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर सवाल खड़ा करते हुए उनकी तुलना “प्रवासी पक्षी” से कर डाली है। यहां तक कह डाला कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस 40 सीटों पर जीत आ जाएगी। हालांकि इसमें भी शक ही है। कोलकाता के रेड रोड पर केन्द्र के खिलाफ धरने पर बैठी ममता बनर्जी ने शुक्रवार (2 फरवरी) को यह बयान दी हैं। उन्होंने कांग्रेस को हिंदी भाषी राज्यों में BJP से मुकाबला करने की चुनौती दी है। ममता ने कहा कि बंगाल में उनकी पार्टी टीएमसी बीजेपी को हरा देगी, लेकिन कांग्रेस हिन्दी भाषी राज्यों में उसे हराकर दिखाए।

प्रवासी पक्षी की तरह आओ और फोटोशूट करवाओ

राहुल गांधी पर तंज कसते हुए ममता ने कहा कि एक नया ट्रेंड चल गया है। प्रवासी पक्षियों की तरह आओ और फोटोशूट करवाओ और चले जाओ। कांग्रेस की न्याय यात्रा को “फोटो खिंचवाने के लिए महज तमाशा” बताते हुए ममता ने कहा कि इसमें वास्तविक इरादे की कमी है। बंगाल से गुजरने वाली यात्रा के बारे में बनर्जी ने कहा कि कांग्रेस ने उन्हें इसके बारे में नहीं बताया है। इंडिया गठबंधन के सहयोगी होने के बावजूद, उन्होंने बताया तक नहीं। मुझे प्रशासनिक सूत्रों के माध्यम से पता चला। उन्होंने डेरेक ओ’ब्रायन (TMC के राज्य सभा सांसद) को फोन करके अनुरोध किया था कि रैली को अनुमति दी जाए। फिर बंगाल क्यों आए।

ये भी पढ़ें:- शिवसेना ने बजट सत्र में की Uniform Civil Code की मांग, लंबे समय से चर्चा में है मुद्द

कांग्रेस के साथ नहीं हो रही कोई बातचीत

मालदा मुर्शिदाबाद सहित बंगाल में छह जिलों से निकल रही राहुल गांधी की न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता ने बीड़ी बनाने वाली महिला श्रमिकों से बात की थी और मजदूरों के बच्चों से प्यार जताया था। जिसका वीडियो पार्टी की तरफ से जारी किया गया था, जिस पर ममता बनर्जी का उक्त बयान महत्वपूर्ण है।सीएम बनर्जी ने फिर से कहा कि उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन करने की इच्छुक थी, लेकिन कांग्रेस ने उनके प्रस्ताव को नहीं माना। उन्होंने ये भी बताया INDIA गठबंधन में TMC की कांग्रेस से बात क्यों बिगड़ी। ममता ने कहा कि हम गठबंधन के लिए तैयार थे, उन्हें दो सीट की पेशकश की थी, जिसे उन्होंने अस्वीकार कर दिया। तब से, हमारे बीच कोई बातचीत नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें:- Ben Stokes ने दिया बड़ा बयान, बोले- धोनी-फ्लेमिंग के फैसला लेने की तकनीक को सराहा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें. आप हमें FACEBOOK,और INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं.

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.