Arhaan Khan के साथ दिखी Malaika Arora, अर्जुन कपूर के साथ है रिश्तें में आई खटास की खबरें

0

Malaika with Son Arhaan: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और उनके बेटे अरहान खान को हाल ही में मुंबई में डिनर पर स्पॉट किया गया। इस दौरान मलाइका अपने बेटे के साथ काफी खुश नजर आईं। दोनों ने पैपराजी के सामने जमकर पोज दिए। मलाइका ने इस दौरान ब्लू कलर की डेनिम जींस के साथ व्हाइट कलर की जैकेट पहनी थी। वहीं अरहान भी ब्लू जींस और क्रीम कलर की स्वेटशर्ट में दिखे।

सोशल मीडिया पर खूब किया जा रहा पसंद

मलाइका और अरहान की इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस उनकी इस जोड़ी को काफी पसंद कर रहे हैं। कई यूजर्स ने तो उन्हें भाई-बहन तक कह दिया है।एक यूजर ने लिखा, मलाइका और अरहान की जोड़ी तो भाई-बहन जैसी लग रही है। दूसरे यूजर ने लिखा, मलाइका 50 साल की उम्र में भी इतनी खूबसूरत लग रही हैं। मलाइका और अरहान अक्सर साथ में आउटिंग पर जाते हैं। दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है।

ये भी पढ़ें:- बंगाल के बाद पंजाब में Congress को झटका, Bhagwant Mann बोले- आप नहीं करेगी गठबंधन

मलाइका-अर्जुन के बीच सामने आई खटास की खबरें

बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के बीच खटास की खबरें एक बार फिर सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी हैं। हाल ही में, मलाइका ने अर्जुन कपूर के परिवार के सभी सदस्यों को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया था। इसके अलावा, मलाइका ने अपने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया था जिसे उनके ब्रेकअप की अफवाहों को बल मिला।

ये भी पढ़ें:- Air India पर डीजीसीए ने लगाया भारी जुर्माना, सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर लिया फैसला

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें. आप हमें FACEBOOK,और INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं.

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.