रांची की सड़को पर Rolls Royce 1980 लेकर निकले माही ने जमाया रंग, रांची स्टेडियम में की प्रैक्टिस

0

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ( MS Dhoni) समय-समय पर अपने खास अंदाज को लेकर अपने प्रशंसकों का दिल जीत ही लेते है। धोनी अपने लुक, कार कलैक्शन को लेकर अनोखे अंदाज में पेश आते है। अपनी क्रिकेट की छुट्टियों में माही कभी बाईक राइड करते नजर आते हैं। तो कभी वह घोड़े की सवारी करते है। लेकिन इस बार माही कुछ अलग अंदाज में नजर आए। वह अपनी पसंदीदा कारों में से एक Rolls Royce 1980 को रांची की सड़कों पर दौड़ाते नजर आए। इसके बाद वह जेसीएएस (JCAS) स्टेड़ियम रांची पहुंचे. जहां पर उन्होंने फिजिकल फिटनेस और बाद में क्रिकेट प्रैक्टिस भी की।

घुटने की करवानी पड़ी सर्जरी

महेंद्र सिंह धोनी को आईपीएल के पिछले सीजन में मैच के दौरान घुटने में चोट लग गई थी। जिसके बाद महेंद्र सिंह धोनी ने पिछले दिनों मुंबई में अपनी चोट की सर्जरी करवाई थी। चोट से उबरने के बाद माही पहली बार मैदान पर उतरे है। वह रांची स्थित क्रिकेट स्टेडियम पर खेल की प्रैक्टिस करने के लिए पहुंचे।

ये भी पढ़ें: मशहूर पंजाबी गायक Surinder Shinda का निधन, लुधियाना के DMC अस्पताल में ली आखिरी सांस

पिछले दिनों पूर्व क्रिकेटरों से की मुलाकात

हाल ही में कुछ दिनों पहले भारत के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद और पूर्व स्पिनर सुनील जोशी ने रांची में मुलाकात की थी। दोनों पूर्व क्रिकेटरों ने रांची फार्महाउस में धोनी के गैराज का दौरा किया। जिसके बाद वे माही की कार व बाईक को देखकर दंग रह गए। जिसके बाद पूर्व क्रिकेटर वैंकटेश प्रसाद ने कहा, धोनी कमाल के खिलाड़ी के साथ-साथ बेहतरीन इंसान भी रहे है। मैं उनके कार व बाईक के जबरदस्त संग्रह को देखकर अभिभूत हूं।

ये भी पढ़ें: भारत का इकलौता सैनिक जिसका बना है मंदिरचीनी सैनिक भी देते हैं सम्मानजानें क्या है उनकी दिलचस्प कहानी

CSK को बनाया 5वीं बार IPL चैंपियन

बीते आईपीएल सीजन में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 5वीं बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) खिताब जीता। 5वीं बार आईपीएल का खिताब जीतकर सीएसके ने मुंबई इंडियंस की बराबरी कर ली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें. आप हमें FACEBOOKऔर INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं.

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.