Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी कसा राहुल गांधी पर तंज, कहा- कांग्रेस का अपनी एक सीट बचाना बेहद मुश्किल

0

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है। चुनाव में महज चार दिनों का समय बचा है। जनता को साधने के लिए सभी पार्टियां अपनी आखिरी कोशिश में लगी है। इसी क्रम में पीएम मोदी आज (सोमवार) केरल पहुंचे। जहां उन्होंंने राहुल गांधी पर कटाक्ष किया है। उन्होंने परोक्ष रुप से संकेत दिया है कि वो इस चुनाव को जितने के लिए एक प्रतिबंधित संगठन की राजनीतिक शाखा की मदद ले रहे हैं।

पारिवारिक सीट का सम्मान बचाना मुश्किल

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के एक बड़े नेता को उत्तर प्रदेश में अपनी पारिवारिक सीट का सम्मान बचाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने केरल में अपना नया आधार बनाया है। चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस ने एक संगठन की राजनीतिक शाखा के साथ पिछले दरवाजे से समझौता किया है। उन्होंने आगे कहा कि क्या उन्होंने कभी सहकारी बैंक घोटाले में कैसे पैसा लूटा बताया है? क्या वे इस बारें में एक शब्द भी बोलते हैं? कांग्रेस के युवराज केरल के लोगों से वोट तो मांगेंगे लेकिन” अपने मुद्दों पर एक शब्द भी नहीं बोलेंगे।

एनडीए की उपलब्धि

इसी के साथ पीएम मोदी ने केरल की पिनाराई विजयन सरकार पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राज्य पानी की कमी की समस्या से जूझ रहा है। जो राज्य सरकार की विफलता को दर्शाता है। एनडीए सरकार नारायण गुरु की विचारधारा पर काम करती है। यह गरीबों और लोगों के कल्याण को प्राथमिकता देती है। बीते हुए 10 सालों में, एनडीए सरकार ने जल जीवन मिशन के तहत केरल में 36 लाख से ज्यादा घरों में पाइप से पानी का कनेक्शन दिया है।

ये भी पढ़ें- Delhi Excise Policy Case: एक्साइज पॉलिसी केस में फंसी CM के चंद्रशेखर की बेटी, 11 अप्रैल से तिहाड़ में बंद

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें. आप हमें FACEBOOKऔर INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं।

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.