Lok Sabha Election 2024: 4 जून से पहले चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जानिए क्या कुछ कहा?

0

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसके दौरान उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव में इस बार 64.2 करोड़ लोगों ने वोट किया है। ये अब तक दुनिया के किसी भी देश में होने वाला सबसे अधिक मतदान है उन्होंने बताया कि इस चुनाव में 31 करोड़ महिला और 33 करोड़ पुरुषों ने मतदान कर अपना योगदान दिया है।

‘Laapata Gentlemen’ के मीम्स पर बोले राजीव कुमार 

राजीव कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव कराने में करीब चार लाख वाहन, 135 विशेष रेलगाड़ियां और 1,692 हवाई उड़ानों का इस्तेमाल किया गया। दुनिया की सबसे बड़ी चुनावी प्रक्रिया में 68,000 से अधिक निगरानी दल, 1.5 करोड़ मतदान और सुरक्षाकर्मी शामिल थे। सीईसी राजीव कुमार ने सोशल मीडिया पर चुनाव आयुक्तों को ‘Laapata Gentlemen’ कहे जाने वाले मीम्स पर कहा कि हम हमेशा से यहां थे, कभी गायब नहीं हुए।

भारत का चुनाव वास्तव में एक चमत्कार है- राजीव कुमार

राजीव कुमार ने कहा कि चुनाव में सफलता की कुंजी योजना और तैयारी में छिपी है। भारत में चुनाव अपने पैमाने, परिमाण और विश्वसनीयता के लिए दुनिया में अद्वितीय हैं। चुनाव आयोग चुनावों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के अपने ट्रैक रिकॉर्ड को लगातार बरकरार रखे हुए है। भारत का चुनाव वास्तव में एक चमत्कार है, जिसकी दुनिया में कोई अन्य उदाहरण नहीं है। उन्होंने बताया कि 64.2 करोड़ लोगों ने मतदान किया है। हम इस लोकतांत्रिक उत्सव में भाग लेने वाले प्रत्येक व्यक्ति को धन्यवाद देते हैं।

राजीव कुमार ने आगे कहा कि भारत में मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या G7 के सभी देशों के मतदाताओं से 1.5 गुना ज़्यादा है। जबकि यह EU के 27 देशों के मतदाताओं की तुलना में 2.5 गुना ज़्यादा है। 85 साल से ज़्यादा उम्र के मतदाताओं का यह योगदान युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा है। वो हमारे लोकतंत्र के स्तंभ हैं उन्होंने आज़ादी से पहले भारत को देखा है और पिछले 70 सालों में देश के निर्माण में अपना योगदान दिया है।

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव नतीजों से पहले PM Modi को मिला किन्नर समाज का आशीर्वाद, भगवा कपड़े पहन किया खास ‘अनुष्ठान’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें, आप हमें FACEBOOK, और INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं।

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.