Lok Sabha Election 2024: बीजेपी नेता ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- बुर्के की आड़ में..

0

Lok Sabha Election 2024: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रहे मधुबन लोकसभा के जानने वाले विधानसभा से पूर्व विधायक जीवेश मिश्रा ने शुक्रवार को मतदान को लेकर कांग्रेस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग पर भी सवाल खड़े किए हैं। जीवेश मिश्रा ने कांग्रेस पर वोट जिहाद करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बुर्के की आड़ में बोगस वोटिंग की गई है।

बोगस वोटिंग का लगाया आरोप

जीवेश मिश्रा ने आरोप लगाते हुए कहा कि केवल जाली नहीं बल्कि समूचे देशभर में बुर्के की आड़ में वोट जिहाद चलाया जा रहा है। उन्होंने मांग की की अब जो भी चुनाव हो बुर्के वाली महिलाओं को महिला कांस्टेबल से जांच कराई जाए क्योंकि पर्दा नशी की आड़ में बोगस वोटिंग चल रही है। यह बड़ा वोट जिहाद है। जिसे रोकना होगा।

पांचवें चरण में लड़के बुर्का पहनकर वोट कर रहे थे- जीवेश मिश्रा

जीवेश मिश्रा ने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहा कि पांचवें चरण में लड़के बुर्के पहनकर वोट कर रहे थे। एक लड़का और दो लड़की पकड़ी गई। मतदान केंद्र पर जब पहुंचे तो उन्हें घेर लिया गया। पुलिस वालों ने किसी तरह ने बाहर निकाला। उन्होंने कहा कि जब भी अली अशरफ फातिमा चुनाव लड़ते हैं बड़ी संख्या में विदेश से लोग जाकर वोट करते हैं। इसमें बड़े पैमाने पर ध्यान दी की जाती है।

ये भी पढ़ें- Delhi Lok Sabha Election Voting: वोटर आईडी कार्ड नहीं है तो कैसे करें वोट? यहां जानिए सारी जानकारी

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें, आप हमें FACEBOOK, और INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं।

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.