Karnataka कांग्रेस नेताओं की दिल्ली में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात, 2024 चुनावों पर हुई चर्चा

0

Karnataka Congress Meeting: आने वाले 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए विपक्ष व सत्ता ने अपनी कमर कसनी शुरू कर दी है। देश के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने भी मिशन 2024 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिसके लिए दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पर मंथन हुआ है। मिशन लोकसभा 2024 के तहत कर्नाटक के तमाम बड़े पार्टी नेताओं के साथ कांग्रेस अध्यक्ष खरगे और राहुल गांधी समेत कई वरिष्ठ नेताओं की मुलाकात हुई। जिसमें कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार भी मौजूद रहे. बताया जा रहा है, कि इस बैठक में आने वाले लोकसभा चुनावों की रणनीति बनाने पर चर्चा हुई।

कर्नाटक कांग्रेस में असंतोष का माहौल

कर्नाटक कांग्रेस पार्टी के नेताओं में पनप रहे असंतोष के बीच दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ हुई इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। सत्ताधारी पार्टी के 30 से ज्यादा विधायकों ने कथित तौर पर मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को चिट्ठी लिखी। जिसमें कहा गया, कि पार्टी की तरफ से चुनाव के वक्त किए गए जनता के वादों को करने के लिए वे प्रतिबद्ध हैं। और ऐसे में सरकार के कामकाज को अब जोर देने का समय आ गया है।

ये भी पढ़ें:  सॉफ्ट हिंदुत्व की राह पर कांग्रेस, MP में कमलनाथ ने किया धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम का आयोजन

पिछले महीने हुई थी महागठबंधन की मीटिंग

आपको बता दें, कि पिछले महीने 17 व 18 जुलाई को पार्टी के नेताओं के साथ-साथ तमाम विपक्षी दलों की मीटिंग बैंगलोर में हुई थी। मीटिंग की मेजबानी कर्नाटक कांग्रेस ने की थी। जिसमें देश के 26 प्रमुख दलों के विपक्षी नेता शामिल हुए थे।

कांग्रेस ने जीता था कर्नाटक

कांग्रेस पार्टी ने पिछले दिनों राज्य में हुए विधानसभा चुनावों में अप्रत्याशित जीत हासिल  की थी। जिसके दम पर कांग्रेस ने 135 से ज्यादा सीटें जीतकर राज्य में अपनी सरकार बनाई। जिसके बाद सिध्दारैमय्या को मुख्यमंत्री व डी के शिवकुमार को उप-मुख्यमंत्री बनाया गया था।

ये भी पढ़ें: तेलंगाना के सीएम KCR का बड़ा बयान, कहा- ‘न तो NDA के साथ, न ही I.N.D.I.A के साथ’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें. आप हमें FACEBOOKऔर INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं.

 

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.