JDU Reaction on Rahul Gandhi: रायबरेली सीट से राहुल गांधी का नाम सामने आने पर बोले JDU नेता उमेश कुशवाहा

0

JDU Reaction on Rahul Gandhi: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के रायबरेली सीट से राहुल गांधी को अपना प्रत्याशी बनाया है। इस सीट पर पांचवें चरण में वोटिंग होनी है। शुक्रवार (03 मई) को नामांकन के लिए सोनिया गांधी और प्रियंका के साथ राहुल गांधी नामांकन के लिए रायबरेली पहुंचे। उनके नामांकन में जीजा रॉबर्ट वाड्रा भी साथ गए थे। रायबरेली सीट से राहुल गांधी के चुनाव लड़ने को लेकर अब बिहार में भी बयानबाजी हो रही है।

जिसस पर अब सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की पार्टी की प्रतिक्रिया आई है जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने शुक्रवार को पत्रकारों को दिए बयान में कहा कि राहुल गांधी को पता है, उन्हें डर सता रहा है। इसलिए अमेठी छोड़कर रायबरेली से लड़ रहे हैं आगे उमेश कुशवाहा ने कहा कि ये वे लोग हैं जो लगातार लोकतंत्र पर हमला कर रहे हैं। ये परिवार तंत्र से घिरे हुए हैं अमेठी हारे तो भागे अब रायबरेली हारेंगे तो भागेंगे।

4 जून को पता चल जाएगा एक अंक भी नहीं आएगा- उमेश कुशवाहा 

जदयू नेता उमेश कुशवाहा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बिहार में एनडीए की लहर चल रही है, उन्होंने कहा कि सभी लोग एनडीए के पक्ष में गोलबंद हैं उमेश कुशवाहा ने आरजेडी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछली बार बिहार में आरजेडी का खाता भी नहीं खुला था और एक भी सीट नहीं मिली थी। इस बार भी वही हाल होगा उमेश कुशवाहा ने कहा कि तेजस्वी यादव क्या बोलेंगे? सिर्फ उनको बोलना ही है 2019 में क्या हुआ मालूम है ना? आप लोग जीरो पर आउट हो गए थे फिर इस बार 4 तारीख को पता चल जाएगा एक अंक भी नहीं आएगा।

ये भी पढ़ें- PM Modi On Rahul Gandhi: पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी ने किया रैली को संबोधित, जानिए क्या कुछ कहा?

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें. आप हमें FACEBOOK,और INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं।

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.