भारत दौरे पर चर्चा में रहने वाली इटली की PM Giorgia Meloni का हुआ बुरा हाल, बेचेंगी राष्‍ट्रीय धरोहर

0

Italy Economy: भारत दौरे पर इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी खूब चर्चा में थी, अब उनको लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि इस समय इटली आर्थिक संकट से जूझ रहा है। अब यहां की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने इससे उबरने के लिए अपनी पोस्टल सर्विस (Poste Italiane) के कुछ हिस्सा बेचने जा रही हैं। जल्द ही इसके लिए आवेदन मांगे जा सकते हैं। आपको बता दें यह वही पोस्टल सर्विस है जिसे कभी प्रधानमंत्री ने अपने देश का ‘crown jewel’, माना था। क्राउन ज्वेल यानि उस देश के राजा-रानी का प्राचीन मुकुट और राजदंड होता है, जो बहुत ही बेशकीमती होता है।

2026 तक इतने करोड़ जुटाने का रखी है लक्ष्य

प्राप्त सूचना के मुताबिक प्रधानमंत्री मेलोनी का देश की पोस्टल सर्विस को नीलाम कर साल 2026 तक करीब 1.79 लाख करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई हैं। दरअसल इटली की पोस्टल सर्विस (पोस्टे इटालियन) रेल कंपनी फेरोवी डेलो स्टेटो और पावर कंपनी Eni में हिस्सेदारी रखती है। इसके साथ ही बीमा और बैंकिंग गतिविधियों में भी शामिल है। सरकार का एक बड़ा आमदनी का हिस्सा इसी से आता है। लेकिन इन दिनों घाटे में चल रही सरकार को इस बड़े वेंचर को चलाना बहुत परेशानी हो रही है।

ये भी पढ़ें:- BigBoss 17 जीतने पर मुनव्वर को क्या मिला? ट्रॉफी के साथ मिले इतने पैसे

नीलामी से नहीं पड़ेगा सरकार के कर्ज पर ज्यादा असर

जानकारों की मानें तो इस नीलामी से सरकार के कर्ज पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। क्योंकि सरकार पर काफी ज्यादा कर्ज हो गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक इटली पर कुल करीब 2.48 ट्रिलियन डॉलर का कर्ज है और यह कर्ज इटली की जीडीपी का लगभग 135 प्रतिशत है। इन दिनों इटली में सरकार की नीतियों की काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। किसी तरह सरकार अपनी डूबती आर्थिक हालत को सुधारने की कोशिश कर रही है। इसी के चलते सरकार को कई अपने फैसले को वापस लेना भी पड़ा है।

ये भी पढ़ें:- 75th Republic Day पर भक्ति के रंग में डूबे बॉलीवुड सितारे, कुछ इस अंदाज़ में दी बधाई

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें. आप हमें FACEBOOK,और INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं.

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.