मानवरहित उड़ान के लिए ISRO तैयार! Mission Gaganyaan को लेकर आया बड़ा अपडेट

0

Mission Gaganyaan: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की ओर से एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. मिशन चंद्रयान-3 की सफलता के बाद अब इसरो अपने आगामी गगनयान मिशन की ओर बढ़ रहा है. गगनयान मिशन को लेकर अब इसरो ने ताजा जानकारी दी है. जिसमें इसरो ने कहा कि वह अब अंतरिक्ष में जाने के लिए मानवरहित उड़ान का परीक्षण करने जा रहा है. इस लिहाज से देखा जाए तो यह हर भारतीय के लिए गर्व की बात है. हमारे देश के वैज्ञानिक तेजी से अंतरिक्ष क्षेत्र में काम कर रहे हैं.

मिशन को लेकर इसरो ने दी जानकारी

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने सोशल मीडिया (एक्स) ट्विटर पर जानकारी साझा करते हुए लिखा, ”इसरो गगनयान मिशन के लिए मानवरहित उड़ान परीक्षण शुरू करेगा. “फिलहाल फ्लाइट टेस्ट व्हीकल एबॉर्ट मिशन-1 (टीवी-डी1) की तैयारी चल रही है, जो क्रू एस्केप सिस्टम के प्रदर्शन को प्रदर्शित करता है.” ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी हो जाता है कि भारत (इसरो) का मिशन गगनयान कब लॉन्च होगा और इसे कितने परीक्षणों से गुजरना होगा.

ये भी पढ़ें- Odisha CM ने हॉकी स्टार Amit Rohidas को दिया बड़ा तोहफा, 1.5 करोड़ रुपये नकद इनाम की घोषणा

इसरो के मानव अंतरिक्ष मिशन की तैयारी

जानकारी के मुताबिक मिशन गगनयान अगले साल लॉन्च किया जाएगा. लॉन्चिंग से पहले भारत का इसरो इस अभियान के तहत इसका तीन बार परीक्षण करने जा रहा है. पहला परीक्षण वाहन मिशन टीवी-डी1 है, जबकि दूसरा टीवी-डी2 है. तीसरा परीक्षण LVM 3-G1 है. आपको बता दें कि इस मिशन पर 900 करोड़ रुपये खर्च होने वाले हैं. ऐसे में देखा जाए तो यह भारत का पहला मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन होने वाला है. इस अभियान पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हुई हैं.

ये भी पढ़ें-  SA vs SL: अफ्रीकी बल्लेबाजों ने उड़ाई लंकाई टीम की धज्जियां, 3 बैटर ने जड़े शतक, दिया 429 का लक्ष्य

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें. आप हमें FACEBOOK,और INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं.

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.