सफल लैंडिंग के बाद Chandrayaan-4 की तैयारी में ISRO, जानें जापान की मदद से किस साल लॉन्च करेगा अगला मिशन!

0

Chandrayaan-4: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद भारत ने इतिहास रच दिया है. भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है. वहीं अब खबर आ रही है कि इसरो जल्द ही चंद्रयान-4 की तैयारी शुरू करने वाला है. जी हां, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन अब अपने अगले मिशन की तैयारी में है.

चंद्रयान-4 की तैयारी शुरू हुई

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, जापान की स्पेस एजेंसी (जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी) भारत के साथ मिलकर ‘लुपेक्स’ लॉन्च करने की योजना बना रही है. इस मिशन को चंद्रयान-4 कहा जाएगा. मिशन का उद्देश्य चंद्रमा पर पानी की खोज करना होगा. बता दें कि जहां एक तरफ लोग चंद्रयान-3 की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ इसरो चंद्रयान-4 की तैयारी कर रहा है, इस मिशन में जापान भारत की मदद करेगा.

ये भी पढ़ें-  Asia Cup में Pakistan के सामने है Rohit Sharma की चुनौती, गेंदबाजों को डरा रहे हैं हिटमैन के ये आंकड़े

2026 में लॉन्च हो सकता है चंद्रयान-4

दरअसल, हाल के वर्षों में चंद्रमा पर पानी की मौजूदगी को लेकर कई दावे किए गए हैं. अगर यह सच है तो यह मानव इतिहास और अंतरिक्ष अनुसंधान के लिए एक बड़ी सफलता हो सकती है. इन्हीं सवालों के जवाब ढूंढने के लिए ये मिशन तैयार किया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों एजेंसियां इसे 2026 तक लॉन्च करने की योजना बना रही हैं. बता दें कि चंद्रमा पर उतरने के बाद से ही चंद्रयान-3 के ‘विक्रम लैंडर’ में मौजूद ‘प्रज्ञान रोवर’ ने खोज शुरू कर दी है. बता दें कि ‘प्रज्ञान’ छह पहियों वाला एक रोबोटिक रोवर है, जो चंद्रमा पर विभिन्न प्रकार के शोध करेगा.

ये भी पढ़ें-  World Cup 2023 के Warm-Up मैचों का शेड्यूल हुआ जारी, देखें वेन्यू से लेकर मैचों तक की पूरी डिटेल

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें. आप हमें FACEBOOKऔर INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं.

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.