IPL Auction 2024: पिछले 10 सीजन में आईपीएल ने बदली इन खिलाड़ियों की किस्मत, नीलामी में लगी मोटी बोली

0

IPL Auction 2024: दुनिया भर के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों और खिलाड़ियों की नजर इस समय दुबई में होने वाली आईपीएल 2024 (IPL Auction 2024) की नीलामी पर है. जी हां, इस बार आईपीएल की नीलामी देश से बाहर दुबई में हो रही है. नीलामी के दौरान कई खिलाड़ियों की किस्मत रातोंरात बदल सकती है क्योंकि इस लीग को दुनिया की सबसे बेहतरीन लीग का दर्जा दिया गया है. ऐसा कहा जाता है कि जो यहां सफल हो जाता है वह अपना पूरा जीवन सुधार सकता है। ऐसे में नीलामी से पहले आइए पिछले 10 सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट देखें.

10 सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी

  • 2023- सैम करन (इंग्लैंड) – 18.5 करोड़
  • 2022- इशान किशन (भारत) – 15.25 करोड़
  • 2021- क्रिस मॉरिस (दक्षिण अफ्रीका)- 16.25 करोड़
  • 2020- पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया)- 15.5 करोड़
  • 2019- जयदेव उनादकट, वरुण चक्रवर्ती (भारत)- 8.4 करोड़
  • 2018- बेन स्टोक्स (इंग्लैंड)- 12.5 करोड़
  • 2017- बेन स्टोक्स (इंग्लैंड)- 14.5 करोड़
  • 2016- शेन वॉटसन (ऑस्ट्रेलिया)-  9.5 करोड़
  • 2015- युवराज सिंह (भारत)- 16 करोड़
  • 2014- युवराज सिंह (भारत)-  14 करोड़

नीलामी में 333 खिलाड़ी

आईपीएल 2024 के लिए आज कुल 333 खिलाड़ियों के भविष्य का फैसला होगा. इनमें से अधिकतम 77 खिलाड़ियों की किस्मत चमक सकती है, जबकि बाकी खिलाड़ियों को अगली नीलामी का इंतजार रहेगा. मौजूदा समय में सबसे ज्यादा स्लॉट कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में देखने को मिल रहे हैं। केकेआर की टीम में 12 खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है.

ये भी पढ़ें- China Earthquake: चीन में भूकंप से 111 लोगों की मौत, 200 से ज्यादा घायल, लोगों में दहशत

दोपहर 1 बजे से शुरू होगी नीलामी

नीलामी प्रक्रिया भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे शुरू होगी. दुबई के समय के मुताबिक, नीलामी प्रक्रिया सुबह 11.30 बजे शुरू होगी. प्रशंसक स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर आईपीएल नीलामी का आनंद ले सकते हैं. जियो सिनेमा इसे मोबाइल पर मुफ्त में प्रसारित करेगा.

ये भी पढ़ें- Gyanvapi Masjid Case: ज्ञानवापी मामले में मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की 5 याचिकाएं

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें. आप हमें FACEBOOK,और INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.