इतिहास रचने के करीब भारत का Chandrayan-3, चांद पर पहुंचने से महज इतनी दूर

0

Chandrayan-3: भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी (ISRO) ने देश के महत्वाकांक्षी चंद्र मिशन चंद्रयान-3 द्वारा महज 70 किलोमीटर की दूरी से ली गई चंद्रमा की तस्वीरें साझा की हैं. ये तस्वीरें बुधवार को ऐतिहासिक लैंडिंग के दौरान लैंडर का मार्गदर्शन करने वाले आधुनिक कैमरे से ली गई थीं.

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने चंद्रमा की ताज़ा तस्वीर के साथ चंद्र मिशन की जानकारी भी साझा की है, जिसमें कहा गया, “Chandrayan-3 मिशन तय समय पर चल रहा है. सिस्टम की नियमित रूप जांच की जा रही है। मिशन की सुचारु रूप से उड़ान जारी है। मिशन ऑपरेशन्स कॉम्प्लेक्स (MOX) ऊर्जा और उत्साह से भरा हुआ है.”

सहायक कैमरे से ली गई है तस्वीरें

ISRO द्वारा शेयर की गई जानकारी में बताया गया, कि ये तस्वीरें शनिवार को लैंडर पोज़ीशन डिटेक्शन कैमरा (LPDC) द्वारा चांद से लगभग 70 किमी की ऊंचाई से ली गईं. ISRO ने कहा, कि चंद्रयान में प्रयुक्त कैमरा मॉड्यूल को ऑनबोर्ड चंद्रमा संदर्भ मानचित्र के साथ मिलान कर उसकी स्थिति निर्धारित करने में मदद करता है।

ये भी पढ़ें: लोकसभा में PM Modi के मंत्री के बिगड़े बोल, साथी सांसद से कहा- ‘बैठ जाओ, तुम्हारी औकात नहीं….’

भारत बनेगा विश्व का चौथा देश 

मिशन चंद्रयान का विक्रम लैंडर (Vikram Lander) द्वारा बुधवार शाम लगभग 6:04 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र को छूने की उम्मीद है. सफलतापूर्ण लैंडिंग होने पर भारत- अमेरिका, रूस और चीन के साथ यह उपलब्धि हासिल करने वाला विश्व का चौथा देश बन जाएगा.

ये भी पढ़ें- Social Media सेंसेशन Urfi Javed का नया वीडियो वायरल, यूजर बोले- इसे तो छोड़ देती!

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें. आप हमें FACEBOOK, और INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं.

 

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.