बारिश से बिगड़े हालातों का जायजा लेने के लिए, दिल्ली व जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल से गृहमंत्री Amit Shah ने की बात

0

Monsoon: राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में हुई भारी बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त है. राजधानी में पिछले दो दिनों से झमाझम बारिश हो रही है. जिसके चलते चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा हैं। वहीं जम्मू-कश्मीर समेत पूरे उत्तर भारत में लगातार हो रही तेज बारिश के चलते अमरनाथ यात्रा बंद कर दी गई है। जिससे हजारों अमरनाथ यात्री मंदिरों व गुफाओं के रास्ते में विभिन्न स्थानों पर फंसे हुए हैं। भारी बारिश के चलते शासन और प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ चुका हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राज्य सरकार के अधीन आने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली व जम्मू-कश्मीर से फोन पर दोनों राज्यों की वर्तमान हालातों का जायजा लिया।

 

दिल्ली के हालात अस्थिर

 

दिल्ली में पिछले दिनों से हो रही लगातार बारिश से राजधानी में हालात बदतर बने हुए हैं। भारी बारिश के चलते प्रशासन ने मिंटो रोड़ को बंद कर दिया हैं। वहीं दिल्ली सरकार के विधायकों और सांसदों के बंगलों में पानी भर गया हैं. जरूरत की चीजें आम लोगों तक पहुंचाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। वहीं प्रशासन ने दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण किनारों पर रहने वाले लोगों के लिए अलर्ट जारी किया हैं।

 

पंजाब, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में भी हालात खराब

 

दिल्ली के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर,पंजाब और हिमाचल प्रदेश में भी बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई हैं। जिसके कारण राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने आपदा प्रबंधन टीमों व प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा हैं. भारी बारिश के चलते अमरनाथ यात्रा को भी बंद कर दिया हैं। इसी बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा से फोन पर राज्य के हालातों का जायजा लिया।

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.