भ्रष्टाचार के आरोपों पर बोलें Himanta Biswa Sarma, कांग्रेस पार्टी आरोप सिध्द कर पाई तो ले लूंगा राजनीति से संन्यास

0

Himanta Biswa Sarma on Congress: कांग्रेस पार्टी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) की कंपनी को केंद्र से 10 करोड़ रूपए की सब्सिडी देने का आरोप लगाया। इस कंपनी का संचालन उनकी पत्नी की और से किया जा रहा है। इन आरोपों पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और कांग्रेस के नेता गौरव गोगोई (Gaurav Gogoi) के बीच ट्विटर (X) जंग छिड़ गई है. गुरुवार (14 सितंबर) को असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने यहां तक कह दिया, कि अगर उनकी पत्नी पर लगे आरोप साबित हुए तो वे सार्वजनिक जीवन से संन्यास ले लेंगे.

हिमंता बिस्वा सरमा ने खारिज किए आरोप

कांग्रेस ने बुधवार (13 सितंबर) को आरोप लगाया था, कि एक मीडिया और मनोरंजन कंपनी, जिसके साथ असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी जुड़ी हुई हैं, इस कंपनी को खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय से एक विशेष केंद्रीय योजना के तहत कर्ज से जुड़ी सब्सिडी के तौर पर 10 करोड़ रुपये मिले है। लेकिन हिमंता बिस्वा सरमा ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है.

ये भी पढ़ें- Oops Moment का शिकार हुईं Shehnaaz Gill, हॉट ड्रेस में दिखाया सबकुछ, देखें Video

कांग्रेस ने लगाए हिमंता पर बड़े आरोप

कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने कुछ दस्तावेज जारी करते हुए ये दावा किया, कि वर्ष 2021 में हिमंता बिस्वा सरमा के मुख्यमंत्री बनने के बाद उनकी पत्नी रिंकी भुइंया सरमा की कंपनी ने असम के नौगांव में 50 बीघा कृषि योग्य भूमि खरीदी। लेकिन इस खरीद के कुछ दिनों के बाद ही इस भू-भाग को औद्योगिक भूमि में बदल दिया गया. कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने भी दावा किया, कि कंपनी की वेबसाइट पर मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यह कंपनी मीडिया क्षेत्र में काम करती है। लेकिन इस कंपनी को किसान संपदा योजना के तहत खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय द्वारा कर्ज की सब्सिड़ी दी गई है।

ये भी पढ़ें- WhatsApp से गायब हुआ Status Features, अब Updates के माध्यम से चैनल्स से जुड़ सकेंगे

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें. आप हमें FACEBOOK,और INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं.

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.