Himachal Pradesh News: हिमाचल उपचुनाव में जीत के बाद बोले विक्रमादित्य सिंह, कहा- हिमाचल के लोग समझदार हैं जो इस बार…

0

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश के देहरा और नालागढ़ विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर पार्टी नेता विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि यह लोगों का जनादेश है उन्होंने कहा कि बीजेपी ने 2022 के विधानसभा चुनाव में लोगों के जनादेश का सम्मान नहीं किया। जैसे बीजेपी ने दूसरे राज्यों में सरकारों को गिराया, उसने हिमाचल में भी सरकार गिराने की कोशिश की लेकिन हिमाचल प्रदेश के लोग समझदार हैं इस बार उन्होंने कांग्रेस को स्पष्ट जनादेश दिया है।

अपनी जीत पर बोले विक्रमादित्य सिंह

विक्रमादित्य सिंह ने चुनावी परिणामों के बाद शिमला में मीडिया के साथ बातचीत में कहा कि निश्चित रूप से यह जनता का फरमान है 2022 के चुनाव में जो मत उन्होंने दिया था। उसका आदर बीजेपी ने नहीं किया जिस तरह से हर कोने में चुनी हुई सरकारों को गिराने का प्रयास करते हैं उसे लागू करने का असफल प्रयास वह हिमाचल में भी कर रहे थे हिमाचल की जनता ने लोकसभा में अलग मैनडेट दिया था लेकिन इस बार स्पष्ट तौर पर कांग्रेस को जनादेश दिया है।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में हिमाचल में कांग्रेस प्रदर्शन काफी खराब रहा था और वह सभी चार सीटें हार गई थी। विक्रमादित्य सिंह ने आगे कहा कि अब यह साफ है कि दल बदलने की राजनीति को राज्य की जनता ने पूरी तरह से नकार दिया है प्रदेश सरकार को मजबूत किया गया है। हम अपना कार्यकाल भी पूरा करेंगे अगले चुनाव में भी कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा रहेगा।

ये भी पढ़ें- Budget 2024: एक महीने में इतना महंगा हुआ सोना, क्या बजट पेश होने के गिरेंगे दाम?

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें, आप हमें FACEBOOK, और INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं।

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.