Himachal Pradesh News: हिमाचल CM सुखविंदर सिंह सुक्खू को सुधीर शर्मा ने दी खुली चुनौती, कहा- हिम्मत है तो लड़ें उपचुनाव

0

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश में सातवें और आखिरी चरण में लोकसभा के चुनाव होंगे, यहां चार लोकसभा सीट पर चुनाव के साथ छह विधानसभा क्षेत्र में भी उपचुनाव होने जा रहे हैं। कांग्रेस ने धर्मशाला को छोड़कर सभी सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है इस बीच धर्मशाला उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को बड़ी चुनौती दी है। न्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को चुनौती देते हुए धर्मशाला उपचुनाव लड़ने के लिए आमंत्रित किया है।

सुधीर शर्मा की CM सुक्खू को खुली चुनौती

वीरभद्र सरकार में शहरी विकास मंत्री रह चुके सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को धर्मशाला से खुद चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। मीडीया से बातचीत करते हुए सुधीर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संगठन की ऐसी हालत कर दी है, जिससे इन्हें ढूंढने से भी प्रत्याशी नहीं मिल रहा है, उनकी जन विरोधी नीतियों के कारण आज आम कार्यकर्ताओं की भी सरकार और संगठन में रुचि नहीं रही है। संगठन के लोग भी इस बात को जानते हैं कि आज सरकार में तानाशाही चल रही है और ऐसी तानाशाह सरकार का कोई भी व्यक्ति हिस्सा नहीं बनना चाहेगा।

कांग्रेस का धर्मशाला से कोई उम्मीदवार नहीं 

सुधीर शर्मा ने कहा कि नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है और अभी तक कांग्रेस धर्मशाला से अपना उम्मीदवार तय नहीं कर पाई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को चाहिए कि वह खुद आकर यहां से चुनाव लड़ें। इससे उन्हें अपनी जमीनी हकीकत का पता चलेगा और मुकाबला भी रोचक हो जाएगा। ऐसा प्रदेश के इतिहास में पहली बार हो रहा है कि सरकार सत्ता में होने के बाद भी उन्हें उम्मीदवार नहीं मिल पा रहा है। इससे बड़ी शर्म की बात किसी भी मुख्यमंत्री के लिए हो ही नहीं सकती।

अपने पद से इस्तीफा दें सीएम सुक्खू

सुधीर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को उपचुनाव के बाद अपनी सरकार गिरने से पहले ही नैतिकता का परिचय देते हुए त्यागपत्र दे देना चाहिए। लोकसभा की चारों सीट और विधानसभा की सभी छह सीटों पर बीजेपी की जीत से साफ है कि प्रदेश की जनता तानाशाही सरकार को सत्ता से बाहर करना चाहती है।

ये भी पढ़ें- UP Lok Sabha Election 2024: BJP नेताओं के इशारे पर टिकट बदल रही बहुजन समाज पार्टी, कांग्रेस प्रत्याशी का बड़ा आरोप

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें. आप हमें FACEBOOK,और INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.