Himachal Lok Sabha Chunav 2024: विक्रमादित्य सिंह ने कंगना रनौत को बताया अपना स्टार प्रचारक, सोशल मीडीया पर लिखी ये बड़ी बात

0

Himachal Lok Sabha Chunav 2024: हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए 1 जून को सभी चार सीटों पर मतदान होगा। मंडी संसदीय क्षेत्र को सबसे हॉट सीट माना जा रहा है, जहां भारतीय जनता पार्टी की कंगना रनौत और कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह चुनावी मैदान में आमने-सामने हैं। दोनों नेता पूरे जोश के साथ प्रचार कर रहे हैं और एक-दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं। कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह ने कंगना रनौत को अब अपना स्टार प्रचारक बताया है। सोशल मीडिया पर विक्रमादित्य सिंह ने लिखा कि हमारी बड़ी बहन हमारी सबसे बड़ी स्टार प्रचारक हैं। जितना ज्यादा बोलती हैं, उतना ही जनता हमें आशीर्वाद देती है। आपको हमारी शुभकामनाएं।

इस पोस्ट में विक्रमादित्य सिंह ने कंगना रनौत का नाम नहीं लिया, लेकिन चुनाव प्रचार शुरू होने से पहले से ही वह उन्हें अपनी बड़ी बहन बताते रहे हैं। प्रचार के दौरान भी विक्रमादित्य सिंह कंगना रनौत को बड़ी बहन कहकर ही संबोधित कर रहे हैं। वहीं, कंगना रनौत भी विक्रमादित्य सिंह को अपना छोटा भाई कहकर निशाना साध रही हैं। कंगना ने अपने एक बयान में यह भी कहा था कि अगर वीरभद्र सिंह आज जिंदा होते तो वे विक्रमादित्य सिंह को ऐसी बयानबाजी के लिए जरूर फटकार लगाते।

कंगना रनौत को मुद्दों की जानकारी नहीं- विक्रमादित्य सिंह 

इससे पहले भी विक्रमादित्य सिंह ने कहा था कि बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत को हिमाचल प्रदेश के मुद्दों की जानकारी नहीं है। उन्हें इतिहास और भूगोल की भी कोई जानकारी नहीं है। ऐसे में चुनाव खत्म होने के बाद उन्हें इसकी क्लास लेनी चाहिए। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वह मंडी संसदीय क्षेत्र के मुद्दों पर चुनाव लड़ रहे हैं। वे प्रभु श्री राम के आशीर्वाद से मंडी को देश का नंबर वन संसदीय क्षेत्र बनाएंगे। विक्रमादित्य सिंह ने जनता से मंडी स्मार्ट सिटी, जलोरी-जोत टनल, भूभु-जोत टनल, नर्सिंग कॉलेज, आईआईटी मंडी विस्तारीकरण और पांगी-तीसा टनल बनाने का वादा किया है।

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: अमेठी में देर रात कांग्रेस दफ़्तर के बाहर कुछ लोगों ने मचाया उत्पात, कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाए इल्जाम

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें. आप हमें FACEBOOK,और INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.