Himachal Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस इस बार लोकसभा चारों सीटें जीतेगी, प्रतीभा सिंह ने किया बड़ा दावा

0

Himachal Lok Sabha Election 2024: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा है कि देश में जनता बढ़ती महंगाई और बढ़ती बेरोजगारी से बुरी तरह परेशान है। उन्होंने कहा कि बीते 10 साल में अमीर और गरीब के बीच की खाई बढ़ी है, उन्होंने कहा कि देश में स्थिति ऐसी है कि 80 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी रेखा से नीचे हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) दावा कर रही है कि साल 2024 के लोकसभा चुनाव में 400 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करेगी, लेकिन यह दावा विशुद्ध रूप से काल्पनिक है। उन्होंने कहा कि देश में बदलाव की हवा बह रही है और साल 2024 के लोकसभा चुनाव का जब 4 जून को परिणाम आएगा, तब देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।

चारों सीटों पर जीत हासिल करेगी कांग्रेस- प्रतिभा सिंह 

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने चारों लोकसभा सीटों पर जीत के साथ ही छह विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव में भी जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चारों लोकसभा सीटों पर मजबूत उम्मीदवार उतारे हैं। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में भी वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है। इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी खुशी है ऐसे में कांग्रेस इस बार लोकसभा की चारों सीटों पर जीत हासिल करेगी।

विक्रमादित्य सिंह 9 मई को नामांकन दाखिल करेंगे

प्रतिभा सिंह ने घोषणा की है कि मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह अपना नामांकन 9 मई को दाखिल करेंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के उपस्थित होने की संभावना है। सिंह ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह के नामांकन में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। प्रतिभा सिंह स्वयं भी नामांकन कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगी। उन्होंने मंडी संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस की जीत का दावा किया है।

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: “पार्टी और परिवार की साजिश का शिकार हुई है बेटी”- आचार्य प्रमोद कृष्णम

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें. आप हमें FACEBOOK,और INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं।

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.