असम के मुख्यमंत्री का बड़ा दावा, जहां जायेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा वहां होगी बीजेपी की जीत

0

Hemanta on Congress: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया है कि भाजपा असम के उन सभी लोकसभा क्षेत्रों में जीत हासिल करेगी। जहां से राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुजरी। जबकि कांग्रेस ने राज्य में यात्रा के लिए वामपंथियों से बड़े समर्थन का दावा किया है। सरमा ने कांग्रेस की राजनीति को ‘नरम नक्सली’ बताते हुए कहा, उनके नारे अब गांधीवादी सिद्धांतों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। मैं भी 22 साल तक कांग्रेस में रहा लेकिन पहले कभी ऐसे नारे नहीं थे। कांग्रेस का नरम नारा था । मैं देख रहा हूं कि उन्होंने कांग्रेस की आत्मा तक को मार डाला है। पूरा काफिला तथाकथित वामपंथी लोगों, वाम-झुकाव वाले लोगों से भरा हुआ था।

कांग्रेस ने असम में सांप्रदायिक तनाव पैदा करने की रची साजिश

राहुल और कांग्रेस पर अपना हमला जारी रखते हुए, असम के सीएम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अयोध्या में राम लला की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान अपनी यात्रा निकालकर असम में सांप्रदायिक तनाव पैदा करने की साजिश रची। लेकिन हमारी पार्टी के लोगों और राम भक्तों ने खुद को संयमित रखा। उन्होंने असम में कुछ भी अप्रिय नहीं होने दिया, सरमा ने कहा, हमें गुवाहाटी में अशांति पैदा करने के उनके इरादे की झलक मिली।

राहुल से डरते हैं हिमंत बिस्वा सरमा

कांग्रेस नेता प्रियांक खरगे ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा राहुल गांधी से डरते हैं। उन्होंने कहा कि सरमा राहुल गांधी के असम दौरे से घबराए हुए हैं और इसलिए वे उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे हैं। खरगे ने कहा, राहुल गांधी असम के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय हैं। सरमा जानते हैं कि अगर राहुल गांधी असम में जाएंगे तो उन्हें भारी नुकसान होगा। इसलिए वे उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे हैं। खरगे ने कहा कि सरमा ने राहुल गांधी के असम दौरे के विरोध में एक रैली बुलाई है।

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.