Heatwave Alert: दिल्ली में अभी जारी रहेगा भीषण गर्मी का सितम, जानें कब होगी बारिश?

0

Heatwave Alert: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर-भारत में आजकल भीषण गर्मी का सितम जारी है। दिल्ली में इस महीने दूसरी बार दिल्ली का तापमान 45 डिग्री को पार कर चुका है। दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा, राजस्थान समेत उत्तराखंड के भी कई इलाकों में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है लोगों के लिए यह गर्मी अब बर्दाश्त के बाहर हो रही है। पिछले तीन दिनों से दिल्ली में दिन और रात लगातार लू चल रही है। सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री रहा जोकि सामान्य से 6 डिग्री अधिक है।

आने वाले दिनों में गर्मी का तापमान 

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को आसमान साफ रहेगा और अधिकतर जगहों पर गंभीर लू चलेगी। रात में लू की स्थिति बनी रहेगी, इनकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। अधिकतम तापमान 45 और न्यूनतम तापमान बढ़कर 34 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसके बाद 19 और 20 जून को हल्की बारिश होने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान 43 से 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री रह सकता है 21 से 23 जून के बीच हल्के बादल रह सकते हैं और तेज हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान 43 से 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 32 से 33 डिग्री तक रह सकता है।

IMD कि रिपोर्ट

IMD के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार से हल्की राहत मिल लकती है,  बुधवार और गुरुवार को दिल्ली के ‘येलो’ अलर्ट पर रहने की उम्मीद है, जबकि शुक्रवार और शनिवार को इसे ‘ग्रीन’ अलर्ट पर रखा जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार के बाद मौसम समान्य होने का संभावना है।

ये भी पढ़ें- PM Narendra Modi: आज वाराणसी में 16 घंटे रहेंगे PM Modi, इस तरह होगा पूरा शड्यूल

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें, आप हमें FACEBOOK, और INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं।

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.